कबड्डी पुरुष के फाइनल में बदायूँ पहुचा, महिला कबड्डी के फाइनल में अमरोहा विजयी

WhatsApp-Image-2024-10-18-at-19.27.47
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। दूसरे दिन रिजर्व पुलिस लाइन के ग्राउण्ड में प्रथम अन्तर जनपदीय कबड्डी कलस्टर (महिला/पुरूष) कबड्डी, जिमनास्टिक, फेसिंग, एवं खो-खो प्रतियोगिता वर्ष 2024 का आयोजन किया गया । जिसमें बरेली जोन के सभी 09 जनपदों द्वारा प्रतिभाग किया गया । प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी कलस्टर प्रतियोगिता-2024 का कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिता का मुकाबला खेला गया, जिसमे निर्णायक गणों के रूप में अमित रिछारिया जिला क्रीड़ा अधिकारी, दीपेश कुमार बेसिक शिक्षा पीटीआई, रामदास यादव एन0आई0एस0 एवं रामअवतार बेसिक शिक्षा पीटीआई का विशेष योगदान रहा । 1- कबड्डी प्रतियोगिता(पुरूष) का प्रथम सेमीफाइनल मैच जनपद पीलीभीत एवं जनपद शाहजहॉपुर के मध्य खेला गया जिसमें जनपद पीलीभीत नें 36-03 से यह मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया । 2- कबड्डी प्रतियोगिता(पुरूष) का द्वितीय सेमीफाइनल मैच जनपद बदायूँ एवं जनपद बिजनौर के मध्य खेला गया जिसमें जनपद बदायूँ नें 27-14 से यह मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया । 3- कबड्डी प्रतियोगिता(महिला) का प्रथम सेमीफाइनल मैच जनपद बरेली एवं जनपद बिजनौर के मध्य खेला गया जिसमें जनपद बरेली नें 20-07 से यह मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया । 4- कबड्डी प्रतियोगिता(महिला) का द्वितीय सेमीफाइनल मैच जनपद रामपुर एवं जनपद अमरोहा के मध्य खेला गया जिसमें जनपद अमरोहा नें 24-16 से यह मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया । 5- कबड्डी प्रतियोगिता(महिला) का फाइलन मैच जनपद बरेली एवं जनपद अमरोहा के मध्य खेला गया जिसमें जनपद अमरोहा नें 30-13 से जनपद अमरोहा को हराकर यह मुकाबला जीता । 6- खो-खो प्रतियोगिता(महिला) का प्रथम सेमीफाइनल मैच जनपद बदायूं एवं जनपद पीलीभीत के मध्य खेला गया जिसमें जनपद बदायूँ नें 04-02 से यह मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया । 7- खो-खो प्रतियोगिता(महिला) का द्वितीय सेमीफाइनल मैच जनपद बरेली एवं जनपद अमरोहा के मध्य खेला गया जिसमें जनपद अमरोहा नें 02-01 से यह मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

8- खो-खो प्रतियोगिता(महिला) का फाइनल मैच जनपद बदायूँ एवं जनपद अमरोहा के मध्य खेला गया जिसमें जनपद अमरोहा ने 11-07 से जनपद बदायूँ को हराकर यह मुकाबला जीता । 9- खो-खो प्रतियोगिता(पुरूष) का प्रथम सेमीफाइनल मैच जनपद पीलीभीत एवं जनपद शाहजहॉपुर के मध्य खेला गया जिसमें जनपद पीलीभीत नें 11-05 से यह मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया । 10- खो-खो प्रतियोगिता(पुरूष) का द्वितीय सेमीफाइनल मैच जनपद बदायूँ एवं जनपद रामपुर के मध्य खेला गया जिसमें जनपद बदायूँ नें 12-05 से यह मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया । 11- जिमनास्टिक प्रतियोगिता(पुरूष) का फाइनल मैच जनपद बिजनौर एवं जनपद बदायूं के मध्य खेला गया जिसमें जनपद बदायूँ 31-11 से जनपद बिजनौर को हराकर यह मुकाबला जीता।

*

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights