व्यापारी सुरक्षा फोरम ने किया खोया,सामग्री में मिलावट और शहर में जाम का किया विरोध

WhatsApp-Image-2024-10-16-at-18.39.01
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । दीपावली पर नकली खोया में मिलावट और महादेव सेतु के दोनों साइड टैम्पो ई रिक्शा से लग रहा जाम और दीपावली पर कुम्हारों को मिट्टी खनन में हो रही परेशानी को लेकर व्यापारी सुरक्षा फोरम के महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया । महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा कुम्हारों को मिट्टी खनन पर मैनुयल छूट दी है। फिर भी परेशानी हो रही है खाद्य विभाग द्वारा त्यौहारों पर चैकिंग की जाती है जबकि इन दिनों त्यौहार से पहले नकली खोया व खाद्य समग्री आस-पास के क्षेत्रों से आता है इस पर अभी से सख्ती की जानी चाहिए। महादेव सेतु पर टैम्पो हर वक्त दोनो ओर खड़े रहते हैं जिससे आम जनता को परेशानी होती है। संजय नगर बाईपास पर सैकड़ो अवैध ठेलो के लगने से व्यापारियों को बहुत असुविधा होती है।
मंडल प्रभारी जितेंद्र रस्तोगी ने कहा कि दीपावली त्यौहार के चलते नकली खोया व सामग्री आस-पास के क्षेत्रों से आती है, खाद्य विभाग द्वारा इन दिनों इस पर सख्ती करनी चाहिए जिससे मिलावट न होने पाये। महादेव सेतु के दोनो साइड में टैम्पो वाले मिनी स्टैण्ड बना लेते हैं शहर में जाम लगता है। कुम्हारों द्वारा मिट्टी लाने पर उनको नाजयज परेशान न किया जाये। संजय नगर बाईपास रोड पर मॉडल टाउन पुलिस चौकी के अन्तर्गत सैकड़ो ठेले लग रहे है जिसमें प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक जाम लगा रहने से व्यापार बाधित होता है। कृपया अतिक्रमण पुलिस द्वारा हटवाया जाये। ज्ञापन देने बालो में जितेन्द्र रस्तोगी,रोहित जिंदल,दीपक द्विवेदी , रामकृष्ण शुक्ला, राजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights