नन्हूमल जैन इन्टर कॉलेज में महिला कल्याण विभाग की संचालित योजनाओं पर गोष्ठी हुई

बदायूँ। रवि कुमार संरक्षण अधिकारी द्वारा 1098 की विस्तृत जानकारी देते हुये बताया गया कि अगर किसी बच्चों को कोई भी समस्या है तो वह 1098 पर कॉल कर के अपनी समस्या का समाधान करा सकता है। महिला कल्याण विभाग उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेशन योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पति की मृत्युपरान्त पुर्नविवाह दम्पति पुरस्कारए दहेज प्रथा से पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता दहेज के कारण परित्यक्त महिलाओं को आर्थिक सहायता पति की मृत्यु के उपरान्त निराश्रित महिला की पुत्री की शादी हेतु अनुदान उ0 प्र0 रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष स्पॉन्सरशिप आदि योजनाओं का प्रचार प्रसार के साथ ही साथ बाल श्रम की विस्तृत जानकारी दी गयी। कैम्प में आये हुये महिलाओं बच्चों ने बड़ी ही उत्सुकता पूर्वक उपरोक्त योजनाओं एवं अधिनियमों की जानकारी दी गयी। बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा बाल संरक्षण सेवाएं के अंतर्गत 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के सशक्त संरक्षणात्मक परिवेश का निर्माण उचित पालन पोषण बच्चों को हिंसा व दुर्व्यवहार से बचाने बाल विवाह रोकथाम परित्यक्त नवजात शिशु के मिलने पर तत्काल थाने पर सूचित करने तथा स्पॉन्सरशिप कार्यक्रम के तहत पात्र परिवारों को चिन्हित करने पर चर्चा की गई

समिति के मा0 अध्यक्ष महोदया रेखा भारती द्वारा बाल विवाह अधिनियम में विहित प्राविधानों के अनुसार कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये जा रहे है तथा सामाजिक कुरूती के रूप में बाल विवाह एक बहुत ही वडी समस्या वन कर समाज के सम्मुख उत्पन्न हो रही है जिसको ध्यान में रखते हुये बाल विवाह किये जाने पर विधिक कार्यवाही की जानकारी एवं बाल विवाह से होने वाली परेशानीयो कठिनाईयों की जानकारी कैम्प में आयी हुयी महिलाओं बालिकाओं को प्रदान की गयी तथा ग्राम स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समितियों को सक्रिय करने हेतु निर्देशित किया गया है तथा ब्लॉक स्तरीय अगली त्रैमासिक बैठक में सुरक्षा एवं संरक्षण की आवश्यकता की श्रेणी में आने वाले बच्चों को चिन्हित कर कार्यवृति प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ वन स्टॉप सेंटर चाइल्ड लाइन मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड व सामान्य तथा स्पॉन्शरशिप पर चर्चा की गई। इस अवसर पर ब्लॉक अम्बियापुर के ब्लॉक प्रमुख रेखा भारती खंड विकास अधिकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी सुशील एडीओ पंचायत संरक्षण अधिकारी रवि कुमार सहायक विकास अधिकारी पंचायत खंड शिक्षा अधिकारी खंड चिकित्साधिकारी बाल कल्याण अधिकारी (पुलिस) दुर्वेश कुमार केस वर्कर चाइल्ड हेल्पलाइन बदायूँ तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य डा0 राजकमल तथा विद्यालाय व ब्लॉक अभ्वियापुर की की समस्त आगनवाडी उपस्थित रही।