ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का उलझनो से उत्साह की ओर” भव्य कार्यक्रम हुआ

WhatsApp-Image-2024-10-15-at-18.53.47-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ।।प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू राजस्थान के बदायूं स्थित सेवा केंद्र के तत्वाधान में बदायूं क्लब में “उलझनो से उत्साह की ओर” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया l कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ मुंबई से पधारे सुप्रसिद्ध भजन गायक हरीश मोयल ने ‘तू शाश्वत ज्योत स्वरूपा अप्रतम उजाला है तू ” गाकर किया l कार्यक्रम की प्रमुख प्रेरक वक्त बीके शिवानी दीदी ने अपने प्रेरणादाई विचार रखते हुए कहा कि आज हमारे अंदर सच को स्वीकारने की शक्ति नहीं है l हम मान, शान के इतने आदी हो गए हैं कि किसी के दो शब्द भी हमारी मन की स्थिति को बिगाड़ देते हैं l

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

व्यर्थ की बातों का चिंतन करके मन में घाव बना लेते हैं, जो जीवन भर पीड़ा देता हैl हमें दूसरों की कमी कमजोरी का चिंतन ना करके अपनी व दूसरों की विशेषताओं का चिंतन करना चाहिए ताकि उसका हम अधिक से अधिक लाभ ले सकेl हमारे बारे में किसी के कह गए शब्द उसका अपना स्वभाव व संस्कार हैl वह अपने संस्कार व स्वभाव के कारण से बोल रहा हैl दूसरों की सोच हमारा विकल्प नहीं है, परंतु हमारी सोच हमारा विकल्प है हमारी चॉइस है lहम अपनी सोच को उसके प्रति शुभ भावना, शुभकामना तथा दुआओं से भरपूर रखकर अपनी स्थिति को श्रेष्ठ बना रख सकते हैं lहमें ना दुख देना है ना दुख लेना हैl हर कर्म सोच समझ कर करना है क्योंकि कर्म आत्मा में सदा के लिए रिकॉर्ड होता है lअच्छा कर्म अच्छा भाग्य लेकर आता हैl किसी के कर्मों का चिंतन भी हमारा भाग्य बिगाड़ देता है l खुशियां गायब कर देता है l

इसलिए हमारा अपने हर कर्म पर ध्यान हो lकार्यक्रम के अंत में दीदी ने बताया कि सहज राज योग का प्रशिक्षण 16 ,17,18 अक्टूबर को बी 4-आवास विकास बदायूं में दिल्ली से पधारी ब्रह्माकुमारी बहन निशुल्क प्रदान करेगी l इच्छुक भाई बहन प्रातः 7 से 8 तथा शाम को 6 से 7 सेवा केंद्र पर पहुंचकर इसका लाभ ले सकते हैंl कार्यक्रम में कासगंज जॉन की प्रभारी ब्रह्माकुमारी सरोज दीदी, माउंट आबू से पधारे डॉक्टर सुभाष वीना दीदी ,रागिनी दीदी ,नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, सी ओ ईरानी शक्ति सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी , जिला विकास अधिकारी ,नगर पालिका अध्यक्ष फातिमा राजा, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका दीपमाला गोयल , सूर्य प्रकाश वैश्य , बदायूं क्लब के सचिव डा अक्षत अशेष, अशोक नारंग ,कवि नरेन्द्र गरल, गुरमीत सिंह, नितिन अग्रवाल, वीरेंद्र ढींगरा,नवनीत गुप्ता, जितेंद्र गोस्वामी,रविंद्र मोहन सक्सैना, महेश चंद्र सक्सेना, ग्यानानंद पाण्डेय, गोपाल रस्तोगी, डा एस केगुप्ता, रोडवेज के अधिकारी आर .एम, ए. आर .एम तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे lकार्यक्रम में सभी ब्रह्मा कुमार व ब्रह्माकुमारी भाई बहन एवं अपार जनसमूह उपस्थित रहा l जिला प्रशासन का कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरा सहयोग रहा l इसके लिए करुणा दीदी ने सभी का आभार व्यक्त किया l

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights