उझानी।नगर में लॉकडाउन में पुलिस द्वारा दुकानें खुलवाने का पक्षपात का आरोप लगाते हुए दुकानदार भड़क गये।इस मौके पर नगर के भाजपा नेता भी पहुंच गये तो पुलिस और भाजपा नेता की नोकझोंक हो गई।गुस्साये दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेवाजी की।गुस्साई भीड़ को देख पुलिस वापस कोतवाली लौट गई।
रविवार की सुवह नगर के बिल्सी रोड पर संकेत चौहान की मिठाई बेचने की दुकान है।दुकान खुली देख एस.एस.आई खुर्शीद अहमद पहुंच गये।दुकानदार का आरोप है कि उससे बदतमीजी की गई।उसके बाद आसपास के दुकानदार एकत्रित हो गये।दुकानदार ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस पक्षपात कर नगर में कुछ दुकानें खुलवा रही है जबकि अधिकांश दुकानों को पुलिस खुलने नहीं देती है।इसी बीच नगर के भाजपा नेता योगेश प्रताप सिंह पहुंच गये।वहां भाजपा नेता और एस.एस.आई के बीच कहासुनी हो गई।कहासुनी के बाद एस.एस.आई ने भाजपा नेता को धक्का मार दिया।पुलिस ने भाजपा नेता को कोतवाली ले जाने की कोशिश की तो व्यापारियो ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।गुस्सा देख पुलिस वापस कोतवाली लौट गई।
नाराज व्यापारी भी भाजपा नेता योगेश प्रताप सिंह के साथ कोतवाली पहुंचे।भाजपा नेता योगेश प्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह से मिले और उन्होंने कहा वह लॉकडाउन में हर तरह से प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं।लॉकडाउन में नगर में कुछ दुकाने खोली जा रही हैं जबकि सारी दुकानें बन्द हैं।कोतवाल विशाल प्रताप सिंह ने बताया पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप निराधार है।पुलिस लगातार गश्त कर रही है।लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।