उत्तर प्रदेश में आंशिक कोरोना कर्फ्यू 31 मई तक बढ़ा

22_05_2021-curfew_21667176_20403725
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आंशिक कोरोना कर्फ्यू को 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है. कोरोना कर्फ्यू 31 मई सुबह 07 बजे लागू रहेगा. इस दौरान वैक्सीनेशन, औद्योगिक गतिविधियों, मेडिकल संबंधी कार्य आदि आवश्यक अनिवार्य सेवाएं यथावत जारी रहेंगी.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस संबंध सीएम योगी ने कहा, “उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेशवासियों के जीवन और जीविका को सुरक्षित रखने के लिए संकल्पित है. इसी भावना के साथ हमने कोविड की इस द्वितीय लहर में आंशिक कोरोना कर्फ्यू की नीति अपनाई है. प्रदेशव्यापी आंशिक कोरोना कर्फ्यू के सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं. संक्रमण की चेन तोड़ने में इससे आशातीत सहायता मिल रही है.”

उन्होंने आगे कहा, “प्रदेशवासियों की ओर से भी भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है. एक्टिव केस लगातार कम हो रहे हैं. ऐसे में 31 मई की प्रातः 07 बजे तक आंशिक कोरोना कर्फ्यू को विस्तार दिए जाने का निर्णय लिया जा रहा है. वैक्सीनेशन, औद्योगिक गतिविधियों, मेडिकल सम्बन्धी कार्य आदि आवश्यक अनिवार्य सेवाएं यथावत जारी रहेंगी. इस संबंध में विस्तृत गाइडलाइंस जारी कर दी जाएं.”

यूपी में कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक, आंशिक कोरोना कर्फ्यू का असर
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 6046 नए कोरोना (COVID-19) केस मिले हैं. पॉजिटिविटी रेट भी कम हुआ है. अब 1.97 फ़ीसदी पॉजिटिविटी रेट हो गया है. 17540 संक्रमित डिस्चार्ज किए गए है. प्रदेश में रिकवरी रेट 93.2 फ़ीसदी है. आंशिक कोरोना कर्फ्यू का असर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights