फतेहगंज पश्चिमी का रोडवेज बस अडडा जल्द होगा चालू: विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा

WhatsApp-Image-2024-10-14-at-18.52.48
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी में बन रहे रोडवेज बस स्टैंड का मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार मीरगंज क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा और पूर्व सांसद एवं झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के विशेष प्रयास से कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में भिटौरा रेलवे स्टेशन के समीप नलकूप विभाग की भूमि पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के द्वारा निर्माणाधीन बस अड्डे का निर्माण चल रहा है। आज मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने रोडवेज बस स्टैंड का निरीक्षण कर निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।
मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने बताया कि रोडवेज बस स्टैंड का निर्माणाधीन कार्य लगभग 95% पूर्ण हो चुका है। जल्द ही निर्माण कार्य 100% पूर्ण होने पर रोडवेज बस स्टैंड का उद्घाटन करने के बाद रोडवेज बसों का (संचालन) आवागमन शुरू हो जाएगा। और बताया कि रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए कैंटीन, वाटर कूलर, वेटिंग रूम, शौचालय आदि मूलभूत सुविधाओं दी जाएगी। बरेली । मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने दशहरा और विजयदशमी के त्योहार पर सभी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। और कहा कि विजयदशमी का त्यौहार बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय के पर्व के रूप में विजयदशमी का त्यौहार मनाते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान ने बताया लंबे समय चाहिए कस्बा वासियों एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा से कस्बे में रोडवेज बस स्टैंड बनवाने की मांग की थी। विधायक ने कस्बा वासियों एवं ग्रामीणों की आने-जाने की असुविधा को देखते हुए विधायक के प्रयास से रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण कराया जा रहा है। रोडवेज बस स्टैंड की बिल्डिंग का निर्माण कार्य 95% पूर्ण हो चुका है। जल्द ही रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। रोडवेज बसों का यातायात शुरू होने के बाद फतेहगंज पश्चिमी, शाही, शेरगढ़ के नगर वासियों व्यापारियों एवं नगर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को (परिवहन निगम) रोडवेज बस की सुविधाओं का लोगों को लाभ मिलेगा। इस मौके पर कस्बे के वरिष्ठ व्यापारी भाजपा नेता सचिन चौहान, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता, भाजपा के जिला संयोजक सोशल मीडिया प्रभारी कैलाश शर्मा, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय चौहान, मेला कमेटी के अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान, चक्रवीर सिंह चौहान, रमन जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार, सूबेदार मेजर राम सिंह, सभासद प्रदीप गुप्ता, गौरव शर्मा, सभासद धर्मेंद्र सिंह उर्फ मोनू ठाकुर, अमित साहू, सूरज राठौर आदि उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights