बरेली। ग्राम-याकूबपुर, नवाबगंज क्षेत्र के निवासी सत्यदेव आर्य को सामाजिक और युवा गतिविधियों के लिए उत्तर-प्रदेश सरकार सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाले राज्य स्तरीय विवेकानंद यूथ एवार्ड के चयनित किया गया हैं। उन्हें यह पुरस्कार प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदान किया जाएगा। बताते चलें कि आचार्य प्राज्ञदेव एवं महेंद्र देवी के पुत्र सत्यदेव आर्य को इसी वर्ष उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित किया हैं। सत्यदेव आर्य विगत कई वर्षों से नेहरू युवा केन्द्र के माध्यम से युवाओं के हित में कार्य कर रहे हैं और रक्तदान,पर्यावरण संरक्षण,चिकित्सीय सहायता,साक्षरता, कौशल विकास प्रशिक्षण, खेलकूद, महिला सशक्तिकरण एवं कोविड कल में आम जनमानस की बीच जागरूकता लेकर आदि के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें स्वच्छता में बेहतर योगदान के लिए वर्ष 2018 में स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप के प्रथम पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया हैं। सत्यदेव आर्य ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार सहित हिमांशु सिंह,अजीत कुशवाहा, पुष्पा सिंह एवं अपने मित्र एनएसएस राष्ट्रपति पुरस्कार और राज्य स्तरीय विवेकानंद युवा पुरस्कार से सम्मानित मोहित शर्मा को प्रदान किया हैं। वह बताते हैं कि उनके मित्र ने उनका हर कार्य में साथ निभाया हैं। पुरस्कार स्वरूप उन्हें विवेकानंद जी की प्रतिमा, शाल, 50 हजार रुपए और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही उनके घर को जाने वाले सड़क का नाम भी उनके पुरस्कार प्राप्त करने के उपलक्ष्य में नामकरण किया जाएगा।