जिला अस्पताल में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर लगा कैम्प मानसिक रोग कोई ला इलाज नहीं है

WhatsApp-Image-2024-10-10-at-19.16.18
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को जिला अस्पताल में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विश्राम सिंह ने किया इस अवसर पर उन्होंने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 10 अक्टूबर को मनाया जाता है जिसमें जिला अस्पताल की मानसिक रोग विभाग की इकाई मानसिक रोग से संबंधित लोगों की समस्याओं का निदान करते हैं और इस विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के माध्यम से प्रत्येक आयु के मरीज जो मानसिक रोग से पीड़ित है उनका समुचित इलाज की व्यवस्था जिला अस्पताल द्वारा मुफ्त उपलब्ध कराई जाती है। इस अवसर पर तंबाकू निषेध और त्यागने के लिए शपथ भी दिलाई गई इस अवसर पर जिला अस्पताल के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आशीष कुमार ने कहा कि मानसिक रोग कोई ला इलाज नहीं है

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिला अस्पताल में किसी भी आयु के किसी भी वर्ग के व्यक्ति का स्वागत है अब अपने मानसिक समस्याओं का समाधान हमारे मनकक्ष में बैठकर कर सकता है उसकी उचित परामर्श भी दिया जाता है और मानसिक रोग होने पर उसकी दवाई भी दी जाती हैं कार्यक्रम में मेडिकल छात्रों ने भी अपने विचार रखें यह अवसर पर जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एल के सक्सेना, ए सी एम ओ डॉक्टर अमित पमार, डॉक्टर मयंक गुप्ता , डॉ प्रज्ञा महेश्वरी , डॉ करिश्मा, डॉ प्रगति और अन्य चिकित्सक भी उपस्थित थे बड़ी संख्या में लोगों ने मानसिक रोग से संबंधित समस्याओं के बारे में जानकारी ली जिला अस्पताल मानसिक रोग विभाग की इकाई की काउंसलर खुश अदा ने भी लोगों की काउंसलिंग की और मानसिक रोग से बचने के उपाय बताएं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights