बरेली। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के तत्वाधान में मुख्य अभियंता बरेली के कार्यालय के समक्ष चल रहे धरना प्रदर्शन के दूसरे दिन संविदा कर्मचारियों ने भ्रष्ट कार्यदाई संस्था एवं विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की कर्मचारी वेतन इपीएफ सुरक्षा उपकरण एवं अन्य लंबित समस्याओं को लेकर सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर रहे थे आज दोनों मुख्य अभियंताओं ने कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों को बुलाकर के वार्ता की और कार्यदाई संस्था पर विधिक कार्यवाही करने एवं दीपावली से पहले कर्मचारियों को वेतन दिलाने एवं अन्य समस्याओं का समाधान अति शीघ्र करने का आश्वासन दिया मुख्य अभियंता के अनुरोध पर संघ ने समस्याओं का समाधान न होने तक धरना प्रदर्शन को स्थगित कर दिया है इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन ने कहा कि संविदा कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान समय रहते नहीं किया गया तो संघ रोड से लेकर कोर्ट तक की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर होगा मध्यांचल उपाध्यक्ष प्रेमपाल प्रजापति ने कहा कि विभागीय अधिकारी बिना सुरक्षा उपकरण के नाजायज दबाव बनाकर कर्मचारियों से कार्य कर रहे हैं जो कि न्याय संगत नहीं है मध्यांचल उपाध्यक्ष मुकेश कुमार कठेरिया ने कहा कि कर्मचारियों को विभागीय नीतियों के अनुसार समय से वेतन नहीं मिल रहा है जिससे कर्मचारियों को अपनी आजीविका चलाना बहुत मुश्किल हो रहा है जिस कारण कर्मचारी आंदोलित हैं धरना प्रदर्शन को जिला अध्यक्ष रिंकू श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष बदायूं ठाकुर धीरेंद्र कुमार सिंह गौतम जिला महामंत्री राहुल कुमार तस्लीम खान रूम सिंह गुर्जर आदि मौजूद रहे।