खेल को सकारात्मक भावना के साथ खेलें : सीडीओ

WhatsApp-Image-2024-10-09-at-17.50.50
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

शाहजहांपुर।।स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में चल रहे खेल महोत्सव के तीसरे दिन जनपद की मुख्य विकास अधिकारी डॉ अपराजिता सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने उदबोधन में कहा कि खिलाड़ियों को खेल हमेशा सकारात्मकता की भावना मन में रखते हुए ही खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हार एवं जीत दोनों ही प्रतियोगिता का हिस्सा हैं। खिलाड़ियों को हार से कदापि निराश नहीं होना चाहिए बल्कि अपनी कमियों को पहचानते हुए भविष्य में जीत के लिए प्रयास करना चाहिए। मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने विभिन्न महाविद्यालयों से पधारे खिलाड़ियों को आशीर्वाद व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल व्यक्तित्व के समग्र विकास का सबसे अच्छा साधन है। खेलों को दिनचर्या में समाहित करके हम लक्ष्य की ओर कहीं अधिक तीव्र गति से बढ़ सकते हैं। महाविद्यालय के सचिव डॉ ए के मिश्रा ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि खेल एवं सहयोग की भावना का नितांत गहरा संबंध है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के मध्य सहयोग, सौहार्द एवं समन्वय की भावना को विकसित करने के लिए ही खेलों का आयोजन किया जाता है। मुख्य अतिथि को डॉ दीप्ति गंगवार ने अंग वस्त्र भेंटकर तथा सचिव डॉ ए के मिश्रा ने स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के उपप्राचार्य प्रो अनुराग अग्रवाल ने तथा धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो आर के आजाद ने किया। महाविद्यालय के क्रीड़ा सचिव प्रो अजीत सिंह चारग ने मुख्य अतिथि को खिलाड़ियों से परिचित करवाया। इस अवसर पर विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं के साथ-साथ अंतरमहाविद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। सभी प्रतियोगिताएं महाविद्यालय के सह क्रीड़ा सचिव डॉ प्रांजल शाही के निर्देशन में आयोजित की गईं। अंतरमहाविद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता प्रतियोगिता में एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों की टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें एस एस कॉलेज की टीम विश्वविद्यालय कैंपस की टीम को हराकर एवं हिन्दू कॉलेज, मुरादाबाद की टीम बरेली कॉलेज की टीम को हराकर सेमीफाइनल तक पहुंची।4×200 बाधा दौड़ सीनियर बालक वर्ग में एस एस कॉलेज की टीम ‘सी’ विजेता, टीम ‘ए’ उपविजेता तथा एस एस कॉलेज की टीम ‘बी’ एवं विधि महाविद्यालय की टीम संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही। सीनियर बालिका वर्ग में एस एस कॉलेज की टीम ‘बी’ विजेता तथा टीम ‘ए’ उपविजेता रही।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

जूनियर बालक वर्ग में स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज की टीम विजेता तथा एस एस एम वी की टीम उपविजेता रही 4×100 बाधा दौड़ सीनियर बालक वर्ग में एस एस कॉलेज की टीम ‘ए’ विजेता, टीम ‘सी’ उपविजेता तथा एस एस कॉलेज की टीम ‘बी’ एवं विधि महाविद्यालय की टीम संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही। सीनियर बालिका वर्ग में एस एस कॉलेज की टीम ‘ए’ विजेता, टीम ‘बी’ उपविजेता तथा विधि महाविद्यालय की टीम सेकंड रनर अप रही। जूनियर बालक वर्ग में श्री शंकर मुमुक्षु विद्यापीठ की टीम विजेता तथा स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज की टीम उपविजेता रही 800 मीटर दौड़ सीनियर बालक वर्ग में एस एस कॉलेज के अभिषेक शुक्ला प्रथम, निखिल पाल द्वितीय तथा विधि महाविद्यालय के जयशंकर प्रसाद एवं शिवम कुमार संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर बालिका वर्ग में एस एस कॉलेज की संध्या प्रथम, आरती द्वितीय, तथा विधि महाविद्यालय की पलक एवं पूजा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज के अंकुल पाल, द्वितीय स्थान पर संदीप श्रीवास्तव तथा तृतीय स्थान पर अनमोल रहे 400 मीटर दौड़ सीनियर बालक वर्ग में एस एस कॉलेज के अभिषेक शुक्ला प्रथम, अनिकेत सिंह द्वितीय तथा विधि महाविद्यालय के निखिल पाल एवं आलोक सिंह संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर बालिका वर्ग में एस एस कॉलेज की संध्या प्रथम, उपासना द्वितीय तथा विधि महाविद्यालय की आरती एवं अपूर्वा सिंह संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज के अविनाश कनौजिया, द्वितीय स्थान पर मनीष कुमार तथा तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से अनमोल व अन्वय रहे।200 मीटर दौड़ सीनियर बालक वर्ग में विधि महाविद्यालय के ईशांत सिंह प्रथम, एस एस कॉलेज के रवि कुमार शर्मा द्वितीय तथा रामचरण तृतीय स्थान पर रहे जबकि सीनियर बालिका वर्ग में एस एस कॉलेज की संध्या प्रथम, कामिनी पाठक द्वितीय तथा विधि महाविद्यालय की श्रेया पांडेय एवं वैष्णवी वर्मा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।
जूनियर बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज के प्रियांशु, द्वितीय स्थान पर अंश मोहन मिश्रा तथा तृतीय स्थान पर उदय राज एवं एस एस एम वी से अक्षय श्रीवास्तव संयुक्त रूप से रहे। जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर गुराशीष, द्वितीय स्थान पर वैष्णवी गुप्ता तथा तृतीय स्थान पर तनिष्का रस्तोगी रहीं।100 मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग में एस एस एम वी के पर्व त्रिवेदी प्रथम, शरद परमार द्वितीय तथा स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज के शोभित यादव तृतीय स्थान पर रहे जबकि जूनियर बालिका वर्ग में एस एस एम वी की जाहनवी चौहान प्रथम, गुराशीष कौर द्वितीय तथा वैष्णवी गुप्ता तृतीय स्थान पर रही। 50 मीटर दौड़ प्राइमरी एवं जूनियर स्तर के विद्यार्थियों के लिए 50 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें श्री शंकर मुमुक्षु विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। तृतीय कक्षा से प्रथम स्थान पर अंशिका, द्वितीय स्थान पर रीतू तथा तृतीय स्थान पर नेहा कुमारी रहीं। चतुर्थ कक्षा से प्रथम स्थान पर अनन्या श्रीवास्तव, द्वितीय स्थान पर शचि अग्निहोत्री तथा तृतीय स्थान पर मानवी गौरव एवं सृष्टि रहीं। पंचम कक्षा से प्रथम स्थान पर आर्या बाजपेई, द्वितीय स्थान पर अनिष्का गुप्ता तथा तृतीय स्थान पर तान्या दीक्षित रहीं। षष्ठम कक्षा से प्रथम स्थान पर निमरत कौर, द्वितीय स्थान पर मर्सी तथा तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से देवांशी प्रजापति एवं वर्तिका यादव रहीं। सप्तम कक्षा से प्रथम स्थान पर अवनि अंबुज गुप्ता, द्वितीय स्थान पर आरुषि रानी तथा तृतीय स्थान पर अर्पिता श्रीवास्तव रहीं। अष्टम कक्षा से प्रथम स्थान पर सृष्टि अवस्थी, द्वितीय स्थान पर वंशिका खन्ना तथा तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से आराध्या सिंह एवं पीहू खन्ना रहीं। ये रहे उपस्थित प्रतियोगिताओं के दौरान प्रो प्रभात शुक्ला, श्री एस पी डबराल, डॉ आलोक कुमार सिंह, डॉ जयशंकर ओझा, डॉ अमीर सिंह यादव आदि सहित मुमुक्षु शिक्षा संकुल की सभी संस्थाओं के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights