छात्राओं को अपने संवैधानिक अधिकार जानना होगा : डॉ डाली

WhatsApp-Image-2024-10-08-at-17.29.06
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। राजकीय महाविद्यालय में मिशन शक्ति विशेष अभियान के अंतर्गत “महिला सशक्तिकरण : नवरात्रि पर्व के विशेष संदर्भ में” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय महाविद्यालय कैराना, मुजफ्फरनगर की राजनीति शास्त्र विभाग प्रभारी डॉ डॉली ने छात्राओं को अपने संवैधानिक अधिकार पहचानने तथा स्वयं को पढ़ लिखकर योग्य बनाने हेतु प्रेरित किया। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ नरेंद्र कुमार बत्रा ने कहा कि पुरुष समाज को ऐसा वातावरण तैयार करना होगा जिसमें महिला सशक्तिकरण अभियान चलाने की आवश्यकता ही ना रहे । इसमें हम सभी पढ़े-लिखे लोगों को अपनी भूमिका का निर्वाह करना होगा ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम में प्रियंका पाल और प्रिया द्वारा द्वारा माता दुर्गा के रूप की झांकियां भी प्रस्तुत की गईं।सेजल मिश्रा, सुहानी, रहनुमा, मोनिका, मानसी दिवाकर और नव्या ने गोष्ठी में अपने विचार प्रस्तुत किये । कार्यक्रम का संचालन डॉ ज्योति विश्नोई ने किया। इस अवसर पर डॉ श्रद्धा गुप्ता, डॉ अनिल कुमार, डॉ बबीता यादव, डॉ रवीन्द्र सिंह यादव, डॉ सतीश कुमार, डॉ हुकम सिंह, डॉ राकेश कुमार जायसवाल, डॉ दिलीप कुमार वर्मा, डॉ राशेदा खातून, डॉ सारिका शर्मा आदि उपस्थित थे

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights