जनपद के महाविद्यालयों द्वारा चलाया गया सड़क सुरक्षा अभियान

WhatsApp-Image-2024-10-07-at-20.16.56
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ।उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत बदायूं जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा सड़क सुरक्षा सम्बन्धी जनजागरण अभियान चलाया गया ।
शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ वंदना एवं डॉ भावना ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा सम्बन्धी जन जागरूकता उत्पन्न करने के लिए छात्राओं को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में डॉ बृजेश, डॉ अर्चना पांडेय, डॉ सरिता गौतम आदि ने सहयोग प्रदान किया। सहसवान के डीपी महाविद्यालय में प्राचार्य डॉक्टर निशांत असीम ने छात्र-छात्राओं को सुरक्षा के लिए जागरूक किया। छात्रों ने कॉलेज से निकल कर दिल्ली जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों को रोककर सड़क सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की। संगठक राजकीय महाविद्यालय में डॉ शुभ्रा माहेश्वरी के नेतृत्व में छात्र छात्राओं ने जागरूकता अभियान चलाया। उझानी के बांके बिहारी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा सड़क सुरक्षा संबंधी रैली निकालकर चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने, दोपहिया चालकों को हेलमेट पहनने और यात्रा के समय नशा से दूर रहने के लिए समझाया गया ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जेएस कॉलेज उनौला के छात्र छात्राओं ने भी रैली निकाली। जेएस कॉलेज के प्रबंध निदेशक विकास यादव ने कहा कि वाहन चालकों को अपने वाहन के फिटनेस पर ध्यान देना चाहिए तथा नशा और निद्रा की स्थिति में वाहन कदापि नहीं चलानी चाहिए । वहीं आत्माराम महाविद्यालय आलापुर के प्राचार्य डॉ विशेष कुमार के नेतृत्व में छात्र छात्राओं ने आलापुर कस्बे में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चला कर जनता को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा के नोडल अधिकारी डॉ नरेंद्र कुमार बत्रा एवम राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने सभी महाविद्यालयों के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि 16 अक्टूबर तक सड़क सुरक्षा अभियान चलाकर हम सभी बहुत से लोगों का जान बचाने का पुण्य कार्य कर सकते हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights