उसावां। आरआरटी टीम उसावां ने ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना की जांच की। गांव में 232 लोगों की एंटीजन से कोरोना की जांच की गई। इसमें रौटा गांव में एक कोरोना संक्रमित मिला है। डॉ.राहुल सिद्धार्थ ने बताया कि आज कुल 388 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसमें आरटीपीसीर से 156 लोगों की जांच हुई। कई गांव में आज कोरोना की जांच की गई। कई गांव में 70 लोगों का कोविड टीकाकरण भी किय गया। आशा कार्यकत्रियों के माध्यम से निगरानी समिति से कोरोना किट का वितरण भी कराया गया। टीम में डॉ.राहुल सिद्धार्थ, डॉ. जॉन सिंह, रविंदर, साकिब, अन्नू चौधरी, वीरपाल, मनोज, मुज्जमिल,.अरुण, दृआनंद, .ओ पी पाठक, .परवेज़,मनीष आदि शामिल थे।