यज्ञ एक चिकित्सा विज्ञान है:आचार्य संजीव रूप

7711630b-f1f1-4b33-a16f-a97d7fb66214
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

कोरोना मुक्ति यज्ञ का 20 वा दिन
आज बदायूँ में तीन स्थानों पर हुआ यज्ञ
बदायूं। बदायूँ, बिल्सी निवासी आर्य समाज गुधनी के अंतरराष्ट्रीय वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप के द्वारा जनपद में चल रहे कोरोना मुक्ति यज्ञ के 20 वें दिन मधुबन कॉलोनी स्थित बैंक मैनेजर विपिन जौहरी के आवास पर तथा मधुबन कॉलोनी के शिव मंदिर में एवं इन्द्रा चौक स्थित *हैरिटेज होटल में तीन स्थानों पर कोरोना मुक्ति यज्ञ किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

विशेष गौ घृत तथा दिव्य औषधियों से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सुंदर यज्ञ जिसने भी देखा वह हर्षित हुआ। आचार्य संजीव रूप ने कहा ब्रह्म मुहूर्त की बेला में उठना, गर्म पानी पीना, भाप लेना, गाय के घी से हवन करना या गाय के घी का दिया जलाना, बाहर से आने पर जूते चप्पल बाहर उतारना, बार-बार हाथों को धोना, मास्क लगाना तथा योग प्राणायाम करना यह सब साधन हमें स्वस्थ रखते है।

यज्ञ एक अद्भुत विज्ञान है जैसे चमड़े को आग में जलाने से दूर-दूर तक दुर्गंध फैल जाती है उसी तरह से अग्नि में गौ घृत, औषधियां मेवा आदि जलाने से उसकी सुगंध दूर-दूर तक फैल करके सबको परमाणु रूप से प्राप्त हो जाती है और सब स्वस्थ होते हैं। विपिन जौहरी ने कहा कोरोना की इस महामारी में अग्निहोत्र यज्ञ चिकित्सा से बेहतर और कोई साधन नहीं हो सकता । सभी को इस चिकित्सा पद्धति को अपनाना चाहिए यह केवल पूजा नहीं है यह पूजा के साथ चिकित्सा विज्ञान है। यज्ञ में हरिओम वर्मा , विवेक जौहरी, गोपाल शर्मा, सुधीर सक्सेना, विनोद जोहरी , विकास आर्य , पूर्व एडीएम रामवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights