अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा के शक्ति जिलाध्यक्ष, विभाकर जिला महासचिव बने

WhatsApp-Image-2024-10-06-at-18.52.58
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बरेली की युवा इकाई की कार्यकारिणी का गठन शास्त्रीनगर स्थित सुगंध बैंकट हाल किया गया कार्यक्रम में गाजियाबाद से पधारे मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं प्रमुख व्यावसायी पी सी एल श्रीवास्तव व कार्यक्रम अध्यक्ष प्रदेश युवाध्यक्ष पार्षद गौरव सक्सेना ने नव गठित युवा इकाई को मनोनयन पत्र वितरित किए। युवा इकाई में शक्ति मंगलम को जिलाध्यक्ष, अंबुज सक्सेना, अमित सक्सेना, आयुष सक्सेना, जतिन सक्सेना को उपाध्यक्ष, विभाकर सक्सेना को जिला महासचिव, ऋषभ सक्सेना को कोषाध्यक्ष, उमेश सक्सेना को संगठन मंत्री, रोहित सक्सेना, चिरंजीव आजाद, संदीप जौहरी, रचित सक्सेना, अरुण सक्सेना, दक्ष सक्सेना, उमंग सक्सेना प्रमोद सक्सेना, आलोक सक्सेना को सचिव मनोनीत किया गया।
युवा इकाई के साथ ही अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की शास्त्रीनगर की मुख्य इकाई का गठन करते हुए सुभाष चंद्र सक्सेना को अध्यक्ष शकुंतला जौहरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश जौहरी, के एम लाल उपाध्यक्ष अमित जौहरी को महासचिव अतुल सक्सेना शेखर को संगठन मंत्री अनिल कंचन, सुनील जौहरी, केसर बाला सक्सेना, पंकज सक्सेना को सचिव मनोनीत किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पी सी एल श्रीवास्तव ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि युवाओं को अपने कायस्थों के गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए खास तौर पर राजनीति एवं व्यापार में युवाओ को आगे आना चाहिए जिससे समाज भी उन्नति कर सके उन्होंने व्यापार में रुचि रखने और उसमे अपना भविष्य बनाने वाले युवाओ को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश युवाध्यक्ष पार्षद गौरव सक्सेना ने कहा कि हर समाज का भविष्य उसका युवा होता है बरेली महानगर में कायस्थ समाज की बड़ी संख्या है एवं बरेली के कायस्थों ने वर्तमान मे राजनीति में 1 मंत्री एवं 8 निगम पार्षद बनाकर बड़ी भूमिका अदा की है जोकि पूरे प्रदेश मे नजीर है समाज के युवा जागरूक व संगठित रहकर इसी प्रकार हर क्षेत्र मे आगे बढ़े एवं अपने इतिहास से प्रेरणा लेकर भविष्य का इतिहास बनाने का कार्य करे। उन्होंने नवगठित युवा इकाई से बरेली जनपद मे जल्द युवा सम्मेलन आयोजित करने का निर्देश दिया। उक्त कार्यक्रम के उपरांत उपजा प्रेस क्लब में राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला संगठन की समीक्षा बैठक की । उक्त कार्यक्रम में प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार सक्सेना, प्रदेश सचिव आलोक सक्सेना, प्रदेश युवा महासचिव अतुल सक्सेना, जिलाध्यक्ष अश्विनी कमठान, जिला महामंत्री अतुल सक्सेना, रवि सक्सेना, उत्तम सक्सेना, अभिषेक सक्सेना, विपिन सक्सेना, अमित सक्सेना, आशीष सक्सेना, धर्मेश सोना, रश्मि प्रधान, विकास सक्सेना, राजीव सक्सेना आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights