भारत में पहली बार अध्यात्म पर आधारित अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पियाड 300 जिलों में होगा

WhatsApp-Image-2024-10-04-at-17.06.05
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। अध्यात्म पर आधारित अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पियाड का आयोजन देश में पहली बार किया जा रहा है। अन्तर्राष्ट्रीय अध्यात्म ओलम्पियाड परिषद यह आयोजन भारतीय संस्कृति, परंपरा, दर्शन और अध्यात्म के प्रति छात्रों, युवाओं और आम जनों में अभिरुचि जगाने और उन्हें भली भांति अवगत कराने के उद्देश्य से कर रहा है। इसके लिए वेद, उपनिषद, रामायण, गीता, महाभारत, ऋषि परंपरा, भारतीय दर्शन-चिन्तन और भारतेतर दर्शन-चिन्तन, अध्यात्म एवं आधुनिक विज्ञान आदि विषयों को समाहित करता एक समग्र पाठ्यक्रम तैयार किया गया है। “अ से अध्यात्म” और “ए फार अध्यात्म” नाम से क्रमशः हिन्दी और अंग्रेजी में यह पुस्तक तैयार की जा रही है। यह पुस्तक भारतीय ज्ञान-परंपरा व संस्कृति के विद्वानों की टीम द्वारा तैयार की जा रही है। भारत में पहली बार हो रहे अन्तर्राष्ट्रीय अध्यात्म ओलम्पियाड के लिए देशव्यापी पंजीकरण अभियान 4 अक्तूबर से प्रारंभ हो रहा है। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन यह प्रकल्प प्रारंभ किया जा रहा है। अन्तर्राष्ट्रीय अध्यात्म ओलम्पियाड परिषद, नोएडा के वेबसाइट www.isocouncil.org पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, शिक्षण संस्थानों के माध्यम से या सीधे भी किया जा सकता है। ग्रुप A से F तक कुल 6 श्रेणियों में अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन होगा। ग्रुप A में कक्षा 1 और 2 के विद्यार्थी होंगे। ग्रुप में B में कक्षा 3 से कक्षा 5 तक, ग्रुप C में कक्षा 6 से 8 तक, ग्रुप D में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी, ग्रुप E में स्नातक, पीजी, शोध आदि के विद्यार्थी ग्रुप F में सभी विद्यार्थियों के माता पिता जिनके बच्चो का जन्म 1 जनवरी 2000 के बाद हुए हो। भारत शासित प्रदेशों के लगभग 300 जिलों में एक साथ होगी। परीक्षा का माध्यम हिन्दी और अंग्रेजी होगा।
सभी ग्रुप के लिए पुस्तक भी अलग-अलग खण्डों में तैयार की जा रही है। अन्तर्राष्ट्रीय अध्यात्म ओलम्पियाड के वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले अभ्यर्थियों को उनके पते पर यह पुस्तक भेजी जाएगी। इस पुस्तक में वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर भी होंगे। इस पुस्तक के विभिन्न अध्याय और माडल प्रश्नोतर से ही 31 अगस्त की परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। अन्तर्राष्ट्रीय अध्यात्म ओलम्पियाड की फाइनल प्रतियोगिता (ISO Finals) में सभी 6 ग्रुप में प्रथम पुरस्कार पाने वाले प्रत्येक विजेता को 10-10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। द्वितीय स्थान वाले को 5-5 लाख रुपये, तीसरे स्थान वाले को 2.5-2.5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, चौथा स्थान वाले को डेढ़-डेढ़ लाख और पांचवें स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को एक-एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। 31 अगस्त 2025 को आयोजित होनेवाली देशव्यापी परीक्षा का रिजल्ट 28 सितंबर को जारी होगा। इसमें सभी 6 ग्रुप से सर्वोच्च 50-50 अभ्यर्थियों का चयन नेशनल मेरिट लिस्ट से होगा। इसके बाद बची मेरिट लिस्ट से सभी 36 राज्यों में सभी 6 श्रेणियों के एक-एक टापर भी इस परिणाम से चुने जाएंगे। इस प्रकार कुल 516 अभ्यर्थियों को 28 सितंबर के परिणाम से चयनित किया जाएगा। अन्तर्राष्ट्रीय अध्यात्म ओलम्पियाड परिषद उन्हें उनके दो अभिभावकों के साथ दिल्ली आमंत्रित करेगा। अगले साल 2025 में 14 दिसंबर को उन चयनित 516 अभ्यर्थियों के बीच 150 Finals प्रतियोगिता होगी। इनमें से सभी 6 ग्रुप से 5-5 टापर चुने जाएंगे जिन्हें 1 लाख रुपये से 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार उपरोक्त वर्णित दिया जाएगा। इसके लिए 15 और 16 दिसंबर को दिल्ली में एक भव्य कार्यक्रम होगा। अंतिम परीक्षा (ISO Finals) के लिए चयनित फुल 516 अभ्यर्थियों में से गरीब (BPL) विद्यार्थिों को छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। परीक्षा वाले 300 जिलों में सभी 6 श्रेणियों के जिला टापर और एक रनर अप को यानी कुल 3600 अभ्यर्थियों को विशेष ट्राफी और पदक से सम्मानित किया जाएगा। सभी 300 जिलों से 3-3 शिक्षण संस्थानों को यानी कुल 900 संस्थानों को भी अन्तर्राष्ट्रीय अध्यात्म ओलम्पियाड के लिए किए गये विशेष योगदान के लिए ट्राफी और पदक भेंटकर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। आने वाले वर्षों में क्षेत्रीय भाषाओं में भी पाठ्यक्रम तैयार करने और उन भाषाओं में कराने की बड़ी योजना भी है। अन्तर्राष्ट्रीय अध्यात्म ओलम्पियाड की पूरी संरचना के प्रमुख संर्ता, धर्माचार्या, शंकराचार्य, रामानुजाचार्य, मधवाचार्य, रामानन्दा वल्लभाचार्य, अखाड़ों के आचार्य महामंडलेशवर के अतिरिक्त अध्यात्म, योग, शिक्षा, सेना, प्रशासन समेत विभिन्न विधाओं में महत्वपूर्ण हस्तक्षेप रखने वाले महत्वपूर्ण व्यक्तियों से वृद्ध विचार-विमर्श और मंथन के बाद तैयार की गयी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights