राजकीय डिग्री कालेज में स्वच्छता एवं नशा मुक्ति अभियान के साथ गांधी शास्त्री की जयंती मनाई
बदायूँ। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में महात्मा गांधी लाल एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर पुष्पांजलि, श्रमदान कर स्वच्छता अभियान, सर्वधर्म की ईश प्रार्थना एवम नशा मुक्त भारत बनाने की शपथ ली गई। प्राचार्य डॉ नरेन्द्र कुमार बत्रा द्वारा धवजारोहण के बाद गांधी शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण के बाद सभी शिक्षकों छात्र छात्राओं ने पुष्प अर्पित किया। सभी ने जमीन पर बैठ कर सर्वधर्म की ईश प्रार्थना सभा की गई। डा जुनेद आलम द्वारा कुरान पाठ डॉ ज्योति बिश्नोई द्वारा बाइबल पाठ, डॉ अनिल कुमार द्वारा बौद्ध धर्म प्रार्थना तथा समारोहक डॉ रविंद्र सिंह यादव द्वारा हिंदू धर्म की प्रार्थना प्रस्तुत की गई। सिख धर्म की प्रार्थना प्रस्तुत करते हुए प्राचार्य डॉ नरेंद्र कुमार बत्रा ने मानव सेवा तथा दया को धर्म का मूल मंत्र बताया तथा छात्र-छात्राओं को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी जीवन मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। अन्त में महात्मा गांधी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम का सामूहिक सस्वर गान हुआ। प्रार्थना सभा का समापन मुख्य शास्ता डॉ सतीश सिंह यादव के द्वारा सामूहिक रुप से ॐ की ध्वनि का सामूहिक घोष के साथ हुआ। डॉ राकेश कुमार जायसवाल द्वारा महाविद्यालय के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं को नशा उन्मूलन हेतु शपथ दिलाई गई। डॉ श्रद्धा गुप्ता के नेतृत्व में एनसीसी,एनएसएस एवं रोवर रेंजर द्वारा परिसर के साथ आवास विकास कॉलोनी की सफाई के लिए अभियान चलाया गया। इस अवसर पर डॉ शशिप्रभा, डॉ हुकुम सिंह, डॉ संजीव राठौर, डॉ सारिका शर्मा, डॉ नीरज कुमार, डॉ संजय कुमार, डॉ सचिन कुमार, डॉ गौरव कुमार, डॉ सरिता, डॉ प्रेमचंद, डॉ राशेदा खातून, प्रयोगशाला सहायक संजीव शाक्य, कार्यालय प्रभारी प्रमोद कुमार, कनिष्ठ लिपिक वीर बहादुर, गौरव पाली आदि उपस्थित रहे।













































































