नगर पालिका में गांधी और शास्त्री जयंती मनाई, चेयरमैन ने ध्वजारोहण किया

WhatsApp-Image-2024-10-02-at-20.11.52
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। नगर पालिक परिषद के प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पंडित लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के शुभ अवसर पर अध्यक्ष फात्मा रजा ने ध्वजारोहण किया। पूर्व मंत्री आबिद रजा ने गांधी और शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दोनो महापुरुषों का भावपूर्ण स्मरण किया। नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा का नगर पालिका के कार्यालय अधीक्षक खालिद अली खान ने फूलमाला भेंट कर स्वागत किया। नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने राष्ट्रगान व देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर वीर शहीदों को नमन किया। इसके साथ ही अध्यक्ष फात्मा रजा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पंडित लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर एवम पुष्प भेंट कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

अध्यक्ष फात्मा रजा ने स्वच्छ भारत मिशन स्वच्छता पखवाड़ा 17 अक्टूबर से 02 अक्टूबर के अंतर्गत 155 घंटे निरंतर महासफाई अभियान के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला/पुरुष सफाई कर्मियों जैसे रीना, अनेक , राकेश, सुनीता, अमर, प्रमोद कुमार, राखी, मंजू, अनीता, सिकंदर, चमन, गोविंदा, चंदन, संतोष, श्याम बिहारी आदि अनेकों सफाई कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। अध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि हमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सिखाए गए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलना चाहिए। इस मौके पर कार्यालय अधीक्षक खालिद अली खां, जेई कृष्ण गोपाल चंद्रा, एई सतीश कुमार, सफाई निरीक्षक केशव गंगवार, राजस्व निरीक्षक लवी कुमार, राजस्व निरीक्षक राजेंद्र सिंह, लिपिक सूर्यप्रकाश सक्सेना, लिपिक साहिर हुसैन, लिपिक नवेद इकबाल गनी, लिपिक विनोद सोनकर, लिपिक सुमित सिंह, वाहन प्रभारी मनोज सोनकर आदि समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights