अवैध संबंधों के चलते पत्नी के सिर पर पत्थर मारकर हत्या

WhatsApp-Image-2024-10-02-at-17.49.32-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली । भमौरा थाना क्षेत्र के बल्लिया में अवैध संबंधों के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की सिर पर पत्थर मार कर हत्या कर दी। मृतका के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 28 वर्षीय शकुंतला का मायका शाहजहांपुर जिले के थाना क्षेत्र जैतीपुर के गांव आलमपुर का है। उसकी शादी 10 साल पहले भमौरा थाना क्षेत्र के बल्लिया के रहने वाले शेर सिंह से हुई थी। शकुंतला के 3 बच्चे हैं जिनमें 2 लड़की, 1 लड़का है। शकुंतला के मायके वालों का आरोप है कि शकुंतला के पति शेर सिंह के किसी महिला से अवैध संबंध हैं , इसी के चलते अक्सर दोनों पति-पत्नी में लड़ाई झगडे हुआ करते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

जब शकुंतला अपने पति शेर सिंह से उन अवैध संबंधों के चलते विरोध करती थी तो शेर सिंह शकुंतला की पिटाई करता था। शेर सिंह मारपीट करके शकुंतला का हाथ भी तोड़ चुका है। इसी के चलते शकुंतला अपने मायके चली गई थी। इसके बाद उसके मायके वालों ने समझा बुझाकर उसे शेर सिंह के साथ बल्लिया भेज दिया। शकुंतला ने जब अपने पति शेर सिंह के अवैध संबंधों का विरोध किया तो शेर सिंह ने उसके सिर पर पत्थर मार दिया, जिससे शकुंतला की मौत हो गई। शकुंतला के मायके वालों ने उसके पति शेर सिंह , ससुर अमर सिंह , भाई प्रेमदास के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है वहीं पुलिस ने शकुंतला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights