उझानी के जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में गांधी और शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई गई
उझानी। जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में गांधी एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक शुभम गोयल एवं प्रधानाचार्य पुष्पराज सिंह ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर प्रबंधक शुभम गोयल ने गांधी जी के जीवन से स्वावलंबन, स्वच्छता और स्वदेशी जैसे विचारों को अपनाने का आवाहन किया। इस अवसर पर जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल के आवासीय स्टाफ ने स्वच्छता अभियान भी चलाया उन्होंने इस अभियान के माध्यम से सभी लोगों को स्वच्छता का संदेश भी दिया और साथ ही स्वच्छता शपथ भी ली। विद्यालय में नन्हे मुन्ने बच्चों ने गांधी जी पर आधारित कलरिंग गतिविधि में भी भाग लिया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंध समिति की सदस्य प्रगति गोयल की गरिमामय उपस्थिति भी रही। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य पुष्पराज सिंह ने सभी उपस्थित कर्मचारियों को बताया कि हमें गांधीजी और शास्त्री जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए, जहां हम गांधी जी से आत्मनिर्भरता सत्य और धैर्य सीख सकते हैं वही शास्त्री जी से सादगी और ईमानदारी जैसे गुण हमें अपने दैनिक जीवन में भी आत्मसात करने चाहिए। उन्होंने सभी रेजिडेंशियल स्टाफ को स्वच्छता अभियान नियमित रूप से चलाने का भी अनुरोध किया। अंत में उन्होंने सभी सदस्यों को और विद्यालय प्रबंधन को धन्यवाद प्रेषित किया और सभी को गांधीजी और शास्त्री जयंती की शुभकामनाएं दी।’इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंध समिति की सदस्य प्रगति गोयल की गरिमामय उपस्थिति भी रही। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य पुष्पराज सिंह ने सभी उपस्थित कर्मचारियों को बताया कि हमें गांधीजी और शास्त्री जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए, जहां हम गांधी जी से आत्मनिर्भरता सत्य और धैर्य सीख सकते हैं वही शास्त्री जी से सादगी और ईमानदारी जैसे गुण हमें अपने दैनिक जीवन में भी आत्मसात करने चाहिए। उन्होंने सभी रेजिडेंशियल स्टाफ को स्वच्छता अभियान नियमित रूप से चलाने का भी अनुरोध किया। अंत में उन्होंने सभी सदस्यों को और विद्यालय प्रबंधन को धन्यवाद प्रेषित किया और सभी को गांधीजी और शास्त्री जयंती की शुभकामनाएं दी।













































































