मदर एथीना स्कूल में ‘गांधी एवं शास्त्री जयंती’ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई

WhatsApp-Image-2024-10-02-at-16.53.01
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मदर एथीना स्कूल में आज ‘गंाधी एवं शास्त्री जयंती’ के अवसर पर विशेष रूप से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत सर्वप्रथम विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत एवं प्रधानाचार्या द्वारा गांधी एवं शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात् कर्मा हाउस के सौजन्य से कौस्तुभ्य एवं अक्षत कुमार द्वारा हिंदी एवं अंग्रेजी में अपना उद्बोधन प्रस्तुत किया गया। इसके बाद विवेका हाउस के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। तदोपरांत सत्या हाउस के विद्यार्थियों द्वारा गांधी जी की जीवन यात्रा के संबंध में एक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। अंत में शौर्या हाउस द्वारा मंत्रमुग्ध करने वाला मधुर देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात् प्रधानाचार्या द्वारा अपना उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए सभी को जीवन में गांधी जी एवं शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाने हेतु जागरूक किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इसके अलावा विद्यार्थियों हेतु ‘एकल नृत्य’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रतिभाग कर विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीतों पर सुंदर एवं आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए गए। इसके अतिरिक्त गांधी जी के जीवन का प्रमुख ‘स्वच्छता अभियान’ का अनुसरण करते हुए तथा सी0बी0एस0ई द्वारा निर्देशित ‘स्वच्छता ही सेवा’ कैंपेन के अंतर्गत आज ‘स्वच्छता दिवस’ क अवसर पर समाज को स्वच्छता का संदेश देने हेतु विद्यार्थी एवं शिक्षक विद्यालय के आस-पास के क्षेत्र में सफाई करते हुए लोगों को प्रेरित करने गये। पूरे कार्यक्रम का संचालन जयंत शंखधार एवं श्रिजिता द्वारा किया गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights