सनातन धर्म को छोड़कर अन्यत्र कहीं प्रेम नहीं है – कैलाशा नंद गिरी महाराज

WhatsApp-Image-2024-10-01-at-18.32.06
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद। राष्ट्रीय व्यापार मंडल का स्थापना दिवस समारोह कविनगर स्थित लायंस एनेक्सी में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में निरंजन अखाड़े के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाश नंद गिरी महाराज पधारे। इनके साथ मंचासीन अतिथि के रूप में राष्ट्रीय व्यापार मंडल के युवा राष्ट्रीय संरक्षक राहुल राज रस्तोगी, कार्यक्रम की अध्यक्षता के लिए के.के. शर्मा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, उद्घाटन कर्ता संस्थापक एवं राष्ट्रीय महामंत्री सुधीर कांत शर्मा , राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी विवेक त्यागी राष्ट्रीय संगठन मंत्री चिन्मय भारद्वाज , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विभा मौर्य राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप चौधरी, हरियाणा प्रदेश की प्रभारी सेलिब्रिटी श्वेता चौहान, मेरठ मंडल अध्यक्ष अजय सिंघल एवं कार्यक्रम संयोजक जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता कार्यक्रम के मंच को सुशोभित किया। कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि निरंजन अखाड़ा पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशा नंद गिरी महाराज ने सभी अतिथियों संग दीप प्रज्वलन कर किया। स्थापना दिवस कार्यक्रम में राष्ट्रीय कवि राज कौशिक व आरपी शर्मा ने अपने जोशीले देश भक्ति भाव से भरे काव्य पाठ व गीत से अतिथि एवं व्यापारियों को मंत्र मुग्ध करने का काम किया।मुख्य अतिथि आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशा नंद गिरि महाराज ने अपने संबोधन की शुरुआत राम की चौपाइयों से की। पद्य शैली श्री राम जय राम जय जय राम के मंत्र का उच्चारण किया सभागार में मौजूद सभी जनों ने एक सुर में मंत्र को दोहराते हुए उनके साथ राम मय होने का काम किया। महाराज जी ने राजाराम के आदर्श राजतंत्र का मूल आधार बताते हुए कहा कि राजा को राजा राम की तरह आदर्शवाद होना चाहिए तभी उनके राज में ना कोई जन्म से दुखी था ना कोई आयु से दुखी था। राजा राम परंपराओं को मानने वाले थे। उन्होंने कहा जिस राजा के राज में प्रजा दुखी हो उस राजा को नरक गामी होना पड़ता है । राजा के आचरण का आधार उसके परंपरागत होने पर टिका होता है। उन्होंने कहा साधु चरित्र शुभ चरित्र कपासु…… साधु का चरित्र रूई से भी कोमल होता है उसका मन किसी की पीड़ा को देख द्रवित हो उठता है।उन्होंने कहा सनातन धर्म को छोड़कर अन्यत्र कहीं प्रेम नहीं है। हमें साधु ही नहीं अपितु सतजन बनना है। उन्होंने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के. के. शर्मा को अपना प्रिय शिष्य बताते हुए राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता और संचालन कर रहे राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप चौधरी की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए सफल आयोजन की बधाई की और राष्ट्रीय व्यापार मंडल से जुड़े सभी व्यापारियों को व्यापारिक उन्नति मिलने का आशीर्वचन दिया। उन्होंने अपने संदेश में कहा व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इसको मजबूत बनाए रखने में सहयोग देने में आपकी एकजुटता ही मील का पत्थर साबित होगी।राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी विवेक त्यागी ने कहा कि व्यापारी वर्ग संगठन के साथ बहुत तेजी से जुड़ रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

राष्ट्रीय व्यापार मंडल प्रदेश स्तर पर व्यापारी की मजबूत आवाज बनकर उभर रहा है।अति विशिष्ठ अतिथि राहुल राज रस्तोगी राष्ट्रीय युवा संरक्षक ने कहा किसी देश की व्यवस्था तभी मजबूत हो सकती है जब व्यापारी सुद्रण होगा ।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के.के. शर्मा ने अपने समापन संबोधन में सभी का आभार करते हुए कहा कि राष्ट्रीय व्यापार मंडल लघु व्यापारी से लेकर बड़े उद्योगपति तक कि समस्या को उठाने में निरन्तर संघर्षरत है। गौतमबुद्ध नगर से सुखराम नागर उपस्थित रहे।कार्यक्रम के सफ़ल आयोजन में राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप चौधरी, जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता, पश्चिम क्षेत्र उपाध्यक्ष अशोक भारतीय,मेरठ मंडल अध्यक्ष अजय सिंघल, विशाल जैन, अनिल मेहरा, लवी गर्ग का महत्वूर्ण योगदान के साथ साथ रुद्र प्रताप त्यागी, आशुतोष पाठक, प्रवीण भाटी मनोज गुप्ता परमानंद सिंगल, राजीव अग्रवाल, सुमित अग्रवाल के के मिश्रा विपुल गोयल, काजल छिब्बर नीता भार्गव ज्योति तोमर निशा चौहान प्रतीक माथुर, हरिओम गुप्ता राजीव राज त्यागी , विक्रांत चौधरी शैलेंद्र सक्सेना सुखबीर ठाकुर हिमांशु शर्मा सौरव यादव , संदीप त्यागी, विपुल गोयल राजेश वर्मा आशु गोयल डॉक्टर गौरव सैनी रघुनंदन शर्मा अंकित शर्मा चेतन बिरला शर्मा, योगेंद्र त्यागी, डॉक्टर वी के सिंह, अनिल जुल्का, सुखबीर सिंह, के के शर्मा आदि का सराहनीय योगदान रहा । कार्यक्रम का संचालन प्रदीप चौधरी एवं अशोक भारतीय ने साझा रूप से किया। प्रदीप चौधरी ने व्यापारियों के हितार्थ उड़न दस्ते की मांग शीर्ष नेतृत्व के सम्मुख रखते हुए प्रस्ताव भी दिया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights