बरेली। थाना किला क्षेत्र की सिटी सब्जी मंडी से युवक लापता हो गया युवक की बहन ने सभी जगह तलाश की कोई पता नहीं चल सका। थाना किला क्षेत्र के मलूकपुर पूर्व हाजी जी की टाल निवासी लापता युवक हरिशंकर की बहन सुनीता ने बताया उसका भाई 35 वर्षीय हरिशंकर पुत्र हेमराज 10 साल से उसके पास रह रहा था। एक महीने पहले , 22 अगस्त 2024 को सुबह 11 बजे किला क्षेत्र की सिटी सब्जी मंडी से सब्जी लेने गया था उसके बाद घर वापस नहीं आया हरिशंकर की सभी जगह तलाश की हरिशंकर का कोई पता नहीं लगा 5 सितंबर को थाना किला में गुमशुदगी दर्ज कराई थी । बहन सुनीता का कहना है कि किसी व्यक्ति को हरिशंकर की जानकारी मिलती है तो उक्त पते पर जानकारी दे।