बाबा इन्टरनेशनल स्कूल ने स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाकर लोगों को किया जागरूक

WhatsApp-Image-2024-09-25-at-18.14.33
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी l नगर के बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत चलाये जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान पर आधारित बच्चों ने नगर बिल्सी में जागरूकता रैली निकाली इसी के साथ बाबा मिशन हॉस्पिटल तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी में जाकर मरीजों से मुलाकात कर उन्हें स्वच्छता के प्रति सजग किया तथा बाबा मिशन हॉस्पिटल तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई की इसके पश्चात विद्यालय के बच्चों ने देववाणी मंदिर तक सड़क पर स्वच्छता अभियान चलायाl जिसमे रास्ते में आने-जाने वाले राहगीरों को, दुकानों, ठेलों आदि पर खड़े लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया कि कूड़ा कूड़ेदान में ही डालें तथा गन्दगी न करें और न करने दें और अन्य लोगों को भी सफाई के बारे में समझायें क्योंकि जब हमारे आस-पास में स्वच्छता रहेगी तभी हम सभी लोग स्वस्थ रहेंगेl

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने विद्यार्थियों को हर सप्ताह में दो घंटे श्रमदान करके स्वच्छता के संकल्प को पूरा करने, स्वच्छता के प्रति सजग रहने, स्वयं गंदगी न करने एवं दूसरों द्वारा की जाने वाली गन्दगी को रोकने, अपने घर, आस-पास के स्थानों, मोहल्ले, गाँव-गाँव और गली-गली स्वच्छ भारत मिशन का प्रसार करने एवं सभी को स्वच्छता के लिए प्रेरित करने को कहाl उन्होंने कहा कि स्वच्छता वह नहीं जो एक बार करने के बाद फिर स्वच्छता करनी छोड़ दीl स्वच्छता हमारी आदतों व् स्वभाव में ढल जानी चाहिए तभी हम और हमारा समाज स्वच्छ हो पायेगाl विद्यालय निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने सभी विद्यार्थियों से कहा कि स्वच्छता एक ऐसा कार्य नही है जो हमें दवाव में करना चाहिएl ये एक अच्छी आदत और स्वस्थ तरीका है हमारे अच्छे स्वस्थ जीवन के लिए | अच्छे स्वास्थ्य के लिए सभी प्रकार की स्वच्छता बहुत जरुरी है चाहे वो व्यक्तिगत हो, अपने आसपास की हो, पर्यावरण की हो, पालतू जानवरों की हो या काम करने की जगह (स्कूल/कालेज) आदि हो l विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने बच्चों से कहा कि हम सभी को अपनी आदत में साफ-सफाई को शामिल कर लेना चाहिएl हमें स्वच्छता से कभी समझौता नहीं करना चाहिए, ये जीवन में पानी और खाने की तरह ही आवश्यक हैl इसमें बचपन से कुशल होना चाहिएl आपके द्वारा स्वच्छता की तरफ बढाया गया एक कदम पूरे भारत देश को स्वच्छ बनाने में मदद करेगाl दुनिया के जो भी देश स्वच्छ दिखते हैं उसका कारण यह है कि वहाँ के नागरिक गन्दगी न ही करते हैं और न ही करने देते हैंl इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी व समस्त स्टाफ मौजूद रहाl

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights