दावत में गया व्यक्ति 6 दिन से लापता पत्नी ने एसएसपी से बरामद करने की गुहार लगाई

WhatsApp-Image-2024-09-25-at-15.53.39
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना शीशगढ़ क्षेत्र के गांव मानपुर में रिश्तेेदार विनोद कुमार के घर बच्चे के नामकरण के कार्यक्रम में शामिल होने आया व्यक्ति लापता हो गया उसकी पत्नी ने एसएसपी से बरामद करने की गुहार लगाई है। जिला रामपुर के थाना खजुरिया क्षेत्र के गांव महतोष निवासी महिला गीता ने बताया उसका पति प्रदीप कुमार कश्यप 19 सितंबर को रिश्तेदार विनोद कुमार बाबूराम के घर नामकरण की दावत में ग्राम मानपुर थाना शीशगढ़ अपनी मोटर साईकिल संख्या यूके 4 टी 7114 से विनोद पुत्र बाबूराम के घर गये थे परन्तु 6 दिन हो गए आज तक अपने घर वापस नहीं पहुंचे पति प्रदीप कुमार कश्यप को सभी जगह तलाश कर रहे है परन्तु उनका कोई पता नहीं चल पा रहा है। दिनाक 20 सितंबर को थाना शीशगढ़ में गुमशुदगी दर्ज करायी है। गुमशुदगी दर्ज कराने के पश्चात अब तक गीता थाना शीशगढ़ में कई चक्कर लगा चुकी है किन्तु कोई कार्यवाही नही करी जा रही है थाना शीशगढ़ पुलिस गीता को थाना बहेड़ी जाने को कहते है और थाना बहेड़ी की पुलिस शीशगढ़ जाने को कहती है इतना लम्बा समय बीत जाने के बाद भी प्रदीप की कोई जानकारी नहीं हुई है छोटे-छोटे बच्चे है। अधिक समय बीत जाने के कारण कहीं कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। एसएसपी से जल्द बरामद करने की गुहार लगाई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights