केसीएमटी में ‘एक पेड़ मां के नाम ‘ अभियान पर हुआ पौधारोपण

WhatsApp-Image-2024-09-25-at-15.53.35
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। खण्डेलवाल महाविद्यालय बरेली में एनसीसी कैडेट्स , एनएसएस स्वयंसेवको एवं समस्त प्रवक्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री के द्वारा चलाये जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर व आस पास के ग्रामीण इलाकों में पीपल ,आम , अमरूद , गुलाब, जामुन व अन्य विभिन्न प्रकार के पौधे रोपित किये गए साथ ही पौधों की देखभाल करने व जीवित रखने का प्रण भी लिया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ विनय खंडेलवाल , महानिदेशक डॉ अमरेश कुमार, प्राचार्य डॉ आर के सिंह ने स्वमसेवको के कहा कि इस अभियान के द्वारा हमारा विशेष रूप से पौधों के साथ भावात्मक जुड़ाव होने के साथ हम उस पौधे की देखभाल व सुरक्षा के प्रति विशेष सतर्कता रखेंगे। एक पेड़ मां के नाम” अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ मां की सेवा के पवित्र भाव को मजबूती प्रदान करेगा। साथ ही समस्त विद्यार्थियों एवं शिक्षकगणों ने इस बात का प्रण लिया कि हम सब अपनी मां और धरती मां के लिए समर्पित होकर अपनी धरा को हरा भरा बनाने के लिए सदैव समर्पित रहेंगे और सृष्टि कल्याण के इस पुनीत कार्य में सहभागी बनेंगे।समस्त कार्यक्रम एनसीसी अधिकारी ले रचना व एनएसएस अधिकारी डॉ सविता सक्सेना के निर्देशन में किया गया ।पौधारोपण में 8 यू पी गर्ल्स बटालियन से हवलदार (एम पी) औरंगजेब ,महाविद्यालय की प्रवक्ता डॉ कल्पना कटियार ,डॉ शिव स्वरूप, निरपेन्द्र प्रताप सिंह एवं समस्त प्रवक्तागण उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights