बदायूँ। अग्रवाल सभा की कार्यकारिणी की बैठक आर०के० रिजॉर्ट में प्रेम शंकर अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। हरि अग्रवाल अध्यक्ष, शरद बंसल, महामंत्री, विपिन अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, (बाबू भाई) वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दिलीप अग्रवाल सहसचिव/मीडिया प्रभारी, प्रमोद गोयल, कोषाध्यक्ष चुने गये। प्रेम शंकर अग्रवाल, एम० एस० मित्तल, एम० एस० अग्रवाल को संरक्षक चुना गया। बैठक में निर्णय हुआ कि ०३ अक्टूबर को अग्र वंश के जनक अग्रसेन महाराज का जयंती समारोह श्री कृष्णा इंटरकालिज में धूम धाम के साथ मनाया जायेगा। 13 अक्टूबर को अग्रवाल सभा का वार्षिक उत्सव कृष्णा लान में आयोजित होगा। जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेधावी छात्रों का अभिनन्दन तथा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। बैठक में शैलेंद्रअग्रवाल, विनोद अग्रवाल, रवि बंसल, शान्तनु बंसल, नितिनअग्रवाल, विमल अग्रवाल, डा. गोविल, दिनेश गोयल इत्यादि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी अग्रवाल सभा के मीडिया प्रभारी दिलीप अग्रवाल द्वारा प्रदान की गई।