तनाव, चिंता, भय, नकारात्मकता से मुक्ति के लिए सहज समाधान, राजयोग – बी के सूरज

WhatsApp-Image-2024-09-23-at-20.12.33
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

साहिबाबाद, गाजियाबाद। आज ब्रह्माकुमारीज के द्वारा कंट्री इन होटल के दरबार हॉल में आयोजित *समाधान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, लोकसभा सांसद गाजियाबाद, अतुल गर्ग ने अपने उद्बोधन में माउंट आबू से पधारे सूरज भाई जी का धन्यवाद करते हुए समाधान कार्यक्रम को वर्तमान समय की आवश्यकता बताया। यह कार्यक्रम हम सभी के लिए शांति, प्रेम, दया एवं सहानुभूति का संदेश देता है। धैर्यता और साहस जैसे गुणों को स्वयं में धारण करने की शक्ति देता है। कार्यक्रम में इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना एवं तकनीकी मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार सुनील शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। ब्रह्माकुमारीज की निःस्वार्थ सेवाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि समाज के चारित्रिक विकास के लिए बिना किसी भेदभाव की की जा रही सेवाएं अद्वितीय हैं। इस समाधान कार्यक्रम से मनुष्य के व्यक्तिगत, पारिवारिक और सामाजिक जीवन में उल्लेखनीय परिवर्तन दिखाई देगा। मुख्य वक्ता माउंट आबू से पधारे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त, प्रेरक वक्ता, वरिष्ठ राजयोगी ब्रह्मा कुमार सूर्य ने समाधान कार्यक्रम के मुख्य वक्तव्य में कहा कि मानव जीवन में सुख, शांति, आनंद, गुणों की समाप्ति का कारण आध्यात्मिक ज्ञान की अनुपस्थिति है। आध्यात्मिक ज्ञान आत्मज्ञान व परमात्म ज्ञान के आधार पर आत्म सम्मान, आत्मविश्वास, आत्म अनुशासन एवं आत्म बल का विकास करता है। जीवन की सुषुप्त शक्तियों को जागृत कर हर परिस्थिति को सहजता से पार करने की शक्ति प्रदान करता है। युवाओं को अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने की शक्ति तथा सकारात्मकता प्राप्त करना आध्यात्मिकता से सहज हो जाता है। इस अवसर पर उन्होंने श्रोताओं के अनेक प्रश्नों का समाधान भी किया। माउंट आबू से ही पधारीं वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका तथा प्रेरक वक्ता ब्रह्माकुमारी गीता ने गहन राजयोग अनुभूति करायी तथा आध्यात्मिकता की गुह्य रहस्यों के बारे में प्रकाश डाला।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कंट्री इन, साहिबाबाद के प्रबंध निदेशक प्रदीप जैन ने आयोजन कर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह स्थान आध्यात्मिक प्रकम्पनों से सकारात्मक एवं आनंद से परिपूर्ण हुआ है। कवि नगर सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी राजेश, ओम शांति रिट्रीट सेंटर गुड़गांव से ब्रह्माकुमारी इशू, दिल्ली से मीडिया जोनल संयोजिका ब्रह्माकुमारी सुनीता, वसुंधरा राजयोग केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी रंजना तथा सम्मानित अतिथियों में वसुंधरा के निगम पार्षद नरेश भाटी तथा सुश्री प्रतिमा शर्मा, रामप्रस्थ के निगम पार्षद राजकुमार, भाजपा वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पार्षद राजेंद्र त्यागी, नंदग्राम के पार्षद विरेन्द्र त्यागी, संतोष पाराशर, चंद्रशेखर मुकुंद, विजय गुलाटी, रमन राजा खन्ना, सुश्री किरण श्रीवास्तव, सुनीता झा, डॉक्टर अलका, वंदना गुप्ता, शशि शर्मा, अर्चना गर्ग, सीमा बहल, वंदना प्रिंसी फाउंडेशन, डॉ साक्षी शर्मा तथा डॉ अश्विनी वार्ष्णेय उपस्थित रहे। इसके अलावा अनेक मीडियाकर्मियों ने भी कार्यक्रम का लाभ लिया। कंट्री इन के दरबार हॉल में 1000 से भी अधिक गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में उपस्थित रहे। अर्वाचीन स्कूल के बच्चों द्वारा गणेश स्तुति नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

कुमारमंगलम बिड़ला स्कूल के बच्चों की गायन प्रस्तुति मनोरंजक थी। रविवार दिनांक 22 अगस्त को प्रातः कालीन सत्र में गहन राजयोग मौन अनुभूति “स्मृति से सिद्धि स्वरूप” कार्यक्रम में 1000 से अधिक नियमित ब्रह्माकुमार तथा ब्रह्मकुमारी भाई बहनों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का संयोजन कवि नगर गाजियाबाद से बी के राजेश, मंडावली दिल्ली से बी के सुनीता, मोहन नगर गाजियाबाद से बी के लवली, वसुंधरा सेक्टर 16 से बीके रंजना, झंडापुर से बी के विद्या, बी के गुंजन, बी के रश्मि तथा वैशाली से बी के देविना ने किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights