उझानी पुलिस का चला चाबुक,काटे बिना मास्क लगाये लोगों के चालान

99b8b472-ec31-4649-8525-13ed9ed8d8c2
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी।देश में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है इसलिये सरकार ने लॉकडाउन लगाया है,लेकिन लोग कोरोना संक्रमण की परवाह किये लॉकडाउन में बिना बेखौफ घूम रहे हैं।पुलिस ने सख्ती करते हुए जगह-जगह घूम रहे बिना मास्क के लोगों को लॉकडाउन का पालन कराया।पुलिस ने नगर में दर्जनो लोगो के व दुकानदारों के चालान काटे व लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बुधवार की सुबह कोतवाल विशाल प्रताप सिंह,एस.आई दिगम्बर सिंह ने दलबल के साथ नगर के घंटाघर चौराहे पर लॉकडाउन में घूम रहे दर्जनों बिना मास्क लगाये लोगो के चालान किये।वहीं कोतवाल विशाल प्रताप सिंह ने बिना मास्क लगाये लोगों को मास्क भी दिये और आइंदा मास्क लगाने की हिदायत की।चालान होते देख वाहन सवारों में हड़कम्प मच गया।पुलिस से नजर बचाकर वाहन सवार गलियो में घुस गये वहीं नगर के बदायूं बाईपास पर एस.आई लवगिरि ने पुलिस फोर्स के साथ बिना मास्क के गुजर रहे वाहन सवारों के चालान काटे।नगर के हलवाई चौक पर एस.आई रामेंद्र सिंह ने बिना मास्क लगाये लोगों के चालान काटे व बिना मास्क लगाये लोगों से आठ हजार रुपये जुर्माने के वसूल किये हैं।वहीं पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने में बारह लोगों के खिलाफ सात मुकदमे दर्ज किये गये हैं।लॉकडाउन में दुकान खोलने पर सोलह दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया वहीं लॉकडाउन में बिना मास्क वाहन चला रहे लोगो के खिलाफ बिना मास्क लगाये लोगों का चालान किया।नगर में अनावश्यक सड़को पर घूम रहे लोगों से लॉकडाउन का पालन कराया।पुलिस की अचानक कार्यवाही से नगर में अफरा-तफरी मची रही और पुलिस ने कड़ाई से लोगों से लॉकडाउन का पालन कराया।जिससे नगर में सन्नाटा पसरा नजर आया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights