मथुरा। के फरह थाना क्षेत्र में दुपहिया वाहन की एजेंसी में लूट को अंजाम देने के लिए बदमाश महाराज सिंह महिलाओं की मैक्सी पहनकर पहुंचा था। मैक्सी पहनने के पीछे उसका मकसद यह था कि पुलिस गश्त के दौरान वह पकड़ा नहीं जाएगा। यही मैक्सी उसकी मौत का कारण बन गई। बताया जा रहा है कि भागते समय महाराज मैक्सी की वजह से जमीन पर गिर पड़ा और पकड़ा गया। नतीजतन उसकी जान चली गई। मारपीट में मौत का शिकार हुए महाराज सिंह का लंबा आपराधिक पुलिस के सामने आया है। महाराज सिंह और उसके गिरोह ने यूपी के मथुरा, मैनपुरी के अलावा हरियाणा में लूट, जहरखुरानी और चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस अब शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही है। ये पता लगा रही है कि शोरूम में देर रात असल में क्या कुछ घटित हुआ था। एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि घायल शोरूम संचालक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं बदमाश की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। फरार बदमाश की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वारदात की सच्चाई जानने के लिए सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं।