ओम प्रकाश राजभर बोले: अगर सपा आजम खान की हितैषी थी तो उन्हें फंसाया क्यों; अखिलेश पर साधा निशाना

Screenshot-2024-09-21-180646
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। उत्तर प्रदेश के पंचायती राज और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आजम खान को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आजम खान जिस केस में फंसे हैं, जो सपा के शासन का मामला है। अगर सपा उनकी हितैषी थी तो उन्हें फंसाया क्यों। सरकार उनकी थी, सारे अधिकारी उनके थे। अगर कानून के दायरे में रहकर काम किया होता तो आज यह नौबत नहीं आती। ओम प्रकाश राजभर शनिवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने युनानी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। पत्रकार वार्ता में राजभर ने कहा कि राहुल गांधी एक तरफ अमेरिका में कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म करेंगे, दूसरी तरफ सपा नेता अखिलेश यादव कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होने देंगे। दोनों नेता तय कर लें कि क्या करेंगे। उन्होंने कहा कि आरक्षण खत्म करना खिलवाड़ है क्या? संविधान खत्म करना किसकी के बस में नहीं है। उपचुनाव पर राजभर ने कहा कि विपक्ष जानता है कि सत्तापक्ष का उपचुनाव होता है। जनता भी यह जानती है। इसलिए जनता भी सत्ता के साथ रहना चाहती है। उन्होंने कहा कि कुछ पार्टियां चाहती हैं कि प्रदेश में दंगे हों। दंगा होगा तो उनका वोट फिक्स होगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास का नारा साकार कर रही है। बिना भेदभाव के काम हो रहा है। स्वच्छता और विकास पर काम हो रहा है। जातिगत जनगणना के सवाल पर राजभर बोले कि लोग जातिवाद करना चाहते हैं। हम लोग जातियों को गोलबंद कर उनको उनका हिस्सा दिलाना चाहते हैं। सपा, बसपा, कांग्रेस के लोग जब सत्ता में रहते हैं, तब इनका जातीय जनगणना याद नहीं आती। तब इनको अपनी जाति याद आती है। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना नरेंद्र मोदी के नेृतत्व में एनडीए सरकार में ही होगी। मंगेश यादव के एनकाउंटर पर उठे रहे सवालों पर कहा कि अपराधियों की कोई जाति नहीं होती। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights