नगर कांग्रेस संगठन को नीचे तक गठित किया जाए ओमकार सिंह

WhatsApp-Image-2024-09-20-at-19.18.06
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं बिल्सी। जिला कांग्रेस की मासिक बैठक में हुए निर्धारण के अनुसार आज नगर कांग्रेस कमेटी की बैठकें पूरे जनपद में आयोजित की गई। नगर पालिका उझानी की बैठक नगर अध्यक्ष अरुण पाराशर के नेतृत्व में ,बिसौली की बैठक भाई गफूर खान के नेतृत्व में, ककराला की बैठक इब्ने अली खान के नेतृत्व में, सहसवान की बैठक नगर अध्यक्ष अजहर अली के नेतृत्व मेंऔर बिल्सी की बैठक नगर अध्यक्ष सद्दाम हुसैन की अध्यक्षता में हुई । नगर कांग्रेस दातागंज बैठक कल 21 तारीख को निर्धारित की गई है जिसमें की स्वयं जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह भी पहुंचेंगे। बिल्सी की नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं अनुशासन समिति के प्रभारी मुन्ना लाल सागर एवं जिला सचिव अनिल पाठक तथा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राजवीर सिंह भी शामिल हुए ।बिल्सी में नगर कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि यहां पर 25 वार्ड हैं नगर की कमेटी बन चुकी है और मैं नगर कमेटी के जो वार्ड प्रभारी नगर सचिव हैं

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उनसे चाहूंगा कि वार्ड कमेटी भी जल्दी से जल्दी गठित हो जाए वार्ड का कमेटी गठन होने के बाद अध्यक्ष जो बी एल ओ के रूप में नियुक्त किए गए हैं उनको भी परखा जाए कि वह धरातल पर काम कर रहे हैं या नहीं और संगठन की पुनरावृत्ति आवश्यक है ।जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अनुशासन समिति के प्रभारी मुन्ना लाल सागर ने कहा कि मैंने बिल्सी में काफी काम किया था और 2004 में मैं यहां पर बूथ कमेटी गठित की थी अगर आप समय देंगे तो निश्चित रूप से संगठन का गठन होगा। संचालन करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव अनिल पाठक ने सभी कार्यकर्ताओं को संगठन को नीचे तक मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक को जिला सचिव नगर बिल्सी प्रभारी श्रीपाल सिंह उत्तर प्रदेश आउटरीच के प्रदेश सचिव अनिल उपाध्याय जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राजवीर सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर दयाराम, रमेश कुमार, मुजाहिद, बन्ने खां निसार अहमद, शोएब अहमद माजिद हुसैन, निसार मियां ,राम प्रकाश, उदयवीर, चमन खान, हरवीर सोमबीर यादव आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights