पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी व सांसद आदित्य यादव व पूर्व मंत्री आबिद रजा का जोरदार स्वागत

WhatsApp-Image-2024-09-20-at-18.44.52
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। पालिका परिसर में पूर्व मंत्री आबिद रजा व चेयरमैन फात्मा रजा ने पूर्व मंत्री सलीम शेरवानी व सांसद आदित्य यादव को सोने का प्रतीक चिह्न देकर किया सम्मानित। समाजवादी पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी दो दिवसीय दौरे पर बदायूं रहे। शेखुपुर विधानसभा, बिसौली विधानसभा, बदायूं विधानसभा, सहसवान व गुन्नौर विधानसभा के लोगों से जनसंपर्क किया। जगह जगह उनके स्वागत का कार्यक्रम व जनसभा का आयोजन किया गया। उनके साथ सांसद आदित्य यादव व पूर्व मंत्री आबिद रजा मौजूद रहे।इसी क्रम में पालिका परिसर में सलीम शेरवानी व आदित्य यादव का सम्मान समारोह रखा गया। सांसद आदित्य यादव सांसद बनने के बाद पहली बार नगर पालिका परिषद पहुंचे, जहां दोनों नेताओं का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री आबिद रजा व चेयरमैन फात्मा रजा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी व सांसद आदित्य यादव को सोने का प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

लगभग 2 लाख रू0 के 10 चैक गाय पालने वाले लोगों को गोवंश के खानपान की व्यवस्था के लिए सलीम शेरवानी, आदित्य यादव, आबिद रजा व फात्मा रजा ने दिए। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सलीम शेरवानी ने कहा देश में लोगों को नफरत की राजनीति बंद कर देनी चाहिए, मुल्क जब ही आगे बड़ेगा जब सब लोग मिल कर आगे बडे़। सांसद आदित्य यादव ने कहा कार्यकर्ता परेशान न हो हम कार्यकर्ता के साथ खड़े है, बदायूं के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कहा 2 अक्टूबर तक स्वच्छता का अभियान चलाया जा रहा है, यह अच्छी बात है, सड़कों की सफाई के साथ हर धर्म के लोगों को अपने दिलों को साफ करना चाहिए। दिलों में नफरत की सफाई करके मोहब्बत पैदा करनी चाहिए।

चेयरमैन फात्मा रजा ने सलीम शेरवानी, आदित्य यादव, आबिद रजा के साथ साथ कार्यक्रम में आने वालों का शुक्रिया अदा किया। कार्यक्रम में विशेष तौर पर सहसवान विधायक बृजेश यादव, पूर्व विधायक दातागंज प्रेमपाल सिंह यादव, राष्ट्रीय सचिव ठाकुर योगेंद्र पाल सिंह तोमर, जिला अध्यक्ष कांग्रेस ओमकार सिंह, सपा के प्रदेश सचिव साजिद अली, नगर अध्यक्ष फरहत अली, नगर पालिका के सभासदगण गिरीश शुक्ला, अनवर खां, अनवर अंसारी, वाहिद अंसारी, छोटा भाई, नावेद खां, सुरजीत कुमार, अबरार भाई, राजा भाई, पूर्व सभासदगण हबीब खां उर्फ गुड्डू, आमिर अंसारी, सोहराब, पप्पू फारूकी, पूर्व डी जी सी जवाहर सिंह एडवोकेट, पूर्व डी जी सी अनवर आलम, बलवीर सिंह यादव, बंगाली बाबू, जमील मास्टर साहब, अनवार मास्टर साहब, अनीस सिद्दीकी, मोहम्मद मियां, मोहतशाम सिद्दीकी, सरताज भाई, अफसर अली खां, सलमान एडवोकेट, राशिद गाज़ी, वसीम सैफी, परवेज उर्फ छोटू, रिजवान उर्फ बब्लू, फहीम भाई, स्वाले चौधरी, सोहिल सिद्दीकी, नीशू,, हर्षित यादव, क्रांति यादव, भानू यादव, शशांक यादव, महेश सक्सेना, दिनेश यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights