बंगाल की खाड़ी में बने दबाव से बदलेगा मौसम, इन जिलों में चलेंगी तेज हवाएं, होगी बारिश

Screenshot-2024-09-16-164755
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

लखनऊ। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र के असर से अगले दो से तीन दिन राजधानी समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्से में मौसम प्रभावित रहने वाला है। यह प्रभाव दो से तीन दिन तक रह सकता है। मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को मध्य प्रदेश से सटे दक्षिणी जिलों जैसे चित्रकूट, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रयागराज आदि के साथ ही पूर्वी यूपी के विभिन्न इलाकों  में  गरज चमक के साथ अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं प्रदेश के अधिकांश इलाकों में  सोमवार से मंगलवार के बीच 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। मौसम वैज्ञानिक एम दानिश के अनुसार राजधानी  में भी  फिर से मौसम में बदलाव की आहट है। सोमवार की शाम से लखनऊ में 20 से 30 किलोमीटर प्रति  घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका और अगले दो से तीन दिन विभिन्न इलाकों में कहीं कहीं छिटपुट  और कहीं माध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। उन्होंने बताया कि उत्तर -पूर्व बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान यागी का यूपी पर कोई खास असर नहीं पड़ने वाला। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को दक्षिणी यूपी के सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर के साथ ही पूर्वी यूपी के  गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया और आसपास के इलाकों में गरज चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी भी जारी की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights