पालिका ने शाह विलायत गेट पर कैम्प लगाया,पूर्व मंत्री आबिद रजा ने जुलूस-ए-मुहम्मदी का इस्तकबाल किया

WhatsApp-Image-2024-09-16-at-16.35.11-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। बारह रविउल अव्वल के मौके पर पूर्व मंत्री आबिद रजा ने जुलूस ए मुहम्मदी के इस्तकबाल के लिए शाह विलायत गेट के पास नगर पालिका की ओर से एक कैंप लगवाया, जिसमे जुलूस ए मुहम्मदी का जोरदार ढंग से स्वागत किया। सपा सांसद आदित्य यादव भी कैम्प में पहुँचे औऱ उन्होंने जुलूस ए मुहम्मदी का स्वागत किया।
सपा सांसद आदित्य यादव और पूर्व मंत्री आबिद रजा ने जिला ए काजी हजरत अतीक मियां कादरी साहब को फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। जुलूस में आदित्य यादव व आबिद रजा ने पूरे वक्त रहकर जुलूस में आए हजरातों का भी जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री आबिद रजा व नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा की ओर से जिन जिन मार्गो से जुलूस निकला उन मार्गो पर कारपेट मेटिंग बिछवाई जिसकी पूरे जुलूस में चर्चा रही। जुलूस में आदित्य यादव व आबिद रजा से हाथ मिलाने व सेल्फी खिचबाने की होड़ मची रही। नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा की ओर से जुलूस ए मुहम्मदी पर साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था की भी लोगो ने प्रसंशा की। पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कहा कि यह सूफी संतों की नगरी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

यहाँ सभी जाति धर्मों के त्यौहार सदभाव के माहौल में होते रहे है और होते रहेंगे। हम औऱ पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा इस गंगा जमुनी तहजीब को हमेशा आगे बढ़ाते रहे है। फात्मा रजा के चेयरमैन बनने के बाद हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्मों के धार्मिक जुलूसों में सड़क पर कार्पेट मेटिंग बिछाने की परंपरा डाली वह कायम है, इस पहल से जनता बहुत खुश है। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ओमवीर सिंह यादव, नगर अध्यक्ष फरहत अली, साजिद नेता जी, सोहिल सिद्दीकी, क्रांति यादव, डॉक्टर आशू, सलमान सिद्दीकी, मोहम्मद अजहर, छोटू, बब्लू, फहीम, तथा सभासद अनवर खान, पूर्व सभासद परवेज, माजिद, डॉक्टर नन्नू, राहत चौधरी, तन्नू, पप्पन, राशिद गाज़ी, मोतशाम सिद्दीकी, मोहम्मद मियां समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights