हम सबको मिलकर संगठन को मजबूत करना है:ओमकार सिंह

WhatsApp-Image-2024-09-15-at-17.24.02
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। पूर्व में तय कार्यक्रम अनुसार शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष असरार अहमद की अध्यक्षता में शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस सचिव जितेंद्र कश्यप मौजूद रहे इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा हम सबको मिलकर संगठन को मजबूत करना है जिससे आने वाले चुनावों में हम मजबूती से अपने आप को दिखा सके इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव जितेंद्र कश्यप ने कहा कि शहर में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए वार्डो में जाकर लोगो की समस्या जानने की जरूरत है और उन समस्याओं का निस्तारण करवाने की जरूरत है

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिससे हम सबके साथ लोगों का विश्वास जाग सके इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष असरार अहमद ने समस्त शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर सबको वार्डों में जाकर वार्ड अध्यक्ष व वार्ड की कमेटी गठित करने को कहा उन्होंने कहा की समस्त पदाधिकारी अपनी जब जिम्मेदारी को निभाएंगे तभी हम मजबूत संगठन शहर के अंदर खड़ा कर पाएंगे इस अवसर पर पूर्व एआईसीसी सदस्य मुन्ना लाल सागर ने भी अपने विचार व्यक्त किये बैठक में सर्वसम्मति से टास्क फोर्स वालंटियर्स कमेटी का गठन किया गया ये कमेटी जनपद में होने वाली घटनाओं का जमीनी आकलन व सत्यता की जांच कर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी को देंगे जिसमे ओमकार सिंह, असरार अहमद, जितेंद्र कश्यप, मुनेंद्र कन्नौजिया, संजय कश्यप, सत्तार, इख्लास हुसैन, मोरपाल प्रजापति, वीरेश तोमर, नरगिस, सुरेश राठौर, सूरजपाल सोलंकी, अकील अहमद, हाजी नाजिर, रफत अली, अख्तर खान, मुन्ना लाल सागर को शामिल किया गया इस अवसर पर संचालन शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष रफत अली खान ने किया इस अवसर पर अख्तर खान उर्फ बबलू, हाजी नाजिर, अकील अहमद, सूरजपाल सोलंकी, सुरेश राठौर, वीरेश तोमर, सत्तार, नारगीश, इख्लास हुसैन, संजय कश्यप आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights