बदायूँ। आर के पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विधालय में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हिंदी दिवस के इस विशेष अवसर पर हिंदी शिक्षिका सोनिया रस्तोगी ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा की महत्ता और उसके ऐतिहासिक महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है और हमें इसे सम्मान देना चाहिए। इस आयोजन में विधालय प्रबंधक आशीष अग्रवाल और अम्बरीश अग्रवाल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के प्रति प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग है, और इसे संजोकर रखना हमारा कर्तव्य है। इस तरह, हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम ने सभी को हिंदी भाषा के प्रति और भी अधिक समर्पित होने के लिए प्रेरित किया।