बरेली। गंगा ,गौ, बेटी और पर्यावरण बचाओ को समर्पित दो दिवसीय द ग्रेट गणपति महोत्सव का आयोजन शुक्रवार को प्रारंभ किया जाएगा। पत्रकारों से वार्ता के दौरान रजनीश सक्सेना ने जानकारी दी । रजनीश सक्सेना ने बताया कि राजेंद्र नगर की शिवाजी पार्क में 13 सितंबर को शाम 6:00 बजे गणेश जी की मूर्ति की स्थापना की जाएगी। जिसमे एक क्विंटल 55 किलो का लड्डू का भोग लगाया जाएगा। पहले सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ब्रिज प्रांत संघ चालक शशांक भाटिया मुख्य अतिथि के तौर पर रहेंगे। अध्यक्ष कैंट विधायक संजीव अग्रवाल रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा और अर्बन को ऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष श्रुति गंगवार शामिल होगी। द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि पीलीभीत विधायक गन्ना व चीनी मिल मंत्री संजय सिंह गंगवार, कार्यक्रम अध्यक्ष सांसद बरेली छत्रपाल सिंह गंगवार, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा रश्मिी पटेल आदि होंगी। तृतीय सत्र में मुख्य अतिथि महापौर डॉ. उमेश गौतम, कार्यक्रम अध्यक्ष क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्गविजय सिंह शाक्य आदि होंगे। प्रेस वार्ता में संस्थापक ,राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना, संरक्षक सी.एल. शर्मा, अनुपम कपूर, नीरज शर्मा, महन्त अजय शर्मा, मो. नवी, वी.पी. खण्डेलवाल एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंकुर सक्सेना, कनिष्क शर्मा, कुलभूषण शर्मा, सी.ए विनीश अरोरा, राजेन्द्र गुलाटी, मनीष रस्तोगी, सचिन श्याम भारतीय, तरुण सूरी तथा अभिषेक सक्सेना, शैलेन्द्र सिंह, चेतन पुरी, संजय डंग, पवन अरोरा, डिम्पल मेंदीरत्ता, अखिलेश शर्मा, संतोष उपाध्याय, रवि सक्सेना, हरजीत कौर, संजीव सक्सेना, ऋषि रजन सिंह, मोहित जौहरी, शिवा शमी,धीरज कुमार, आशीष प्रधान आदि उपस्थित रहे।