बीआईएमटी में लगा रोजगार मेला,65 युवाओं का हुआ चयन

WhatsApp-Image-2024-09-12-at-18.50.46
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। बीआईएमटी कालेज में उ.प्र. सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के अन्तिम वर्ष एवं पास छात्र-छात्राओं का इन्टव्यू बाहर से आई कम्पनियों द्वारा किया गया। इन छात्र-छात्राओं का शासन द्वारा बनाई गयी समर्थ पोटर्ल की वेवसाइट पर रजिस्ट्रेशन पूर्ण करा कर इन्टव्यू कराया गया। कैम्पस में एस एण्ड एन सोल्यूशन लि0, श्रीराम पिस्टर एण्ड रिंग लि0, मदरसन सूमी सिस्टम लि0, एस0आई0एस0 सिक्योरिटी, श्री बाला जी कन्स्ट्रक्शन, पुखराज आदि कम्पनियों द्वारा छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार लिया गया। जिसमें 175 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें कम्पनियों के द्वारा 65 प्रतिभागियों का सलेक्शन किया गया। चयनित प्रतिभागियों में बहुत उत्साह दिखाई दिया। रोजगार पाकर प्रतिभागी खुशी से झूम उठे और सरकार को बधाई दी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस रोजगार मेले का नेतृत्व जिला सेवायोजन कार्यालय से आये महेश पाल सिंह, संजय कुमार, पवन कुमार, अरूण चौहान व बी0आई0एम0टी0 कॉलेज कैम्पस के डीन अरविन्द गुप्ता के द्वारा किया गया। इसके साथ ही कॉलेज निदेशक अक्षज रस्तोगी ने चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनायें देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही अन्य प्रवक्ता सौरभ सक्सेना, सूर्यांश रस्तोगी, जसीम खान, दुीपेश, दुर्वेश आदि उपस्थित रहे। जिला रोजगार सहायता अधिकारी सचिन सिंह ने बताया की आज प्रातः 10ः00 बजे से एक दिवसीय ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय बदायूँ की ओर से बदायूँ इन्सटीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट एण्ड टेक्निॉलाजी कालेज परिसर में किया गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights