नवदिया का एक और सट्टे का वीडियो आया सामने, महिला वीडियो लेकर पहुंची एसएसपी ऑफिस

WhatsApp-Image-2024-09-10-at-17.06.31
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । बरेली प्रशासन की लाख कोशिशों के बाबजूद सट्टे की खाईबाड़ी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। अभी हाल ही में थाना किला क्षेत्र के नवदिया एक सट्टे का वीडियो वायरल हुआ था तो अब नवदिया से ही महिला हिना बी एक और सट्टे वाले का वीडियो और उसकी रिकॉर्डिंग लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंची है और आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है। बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक सट्टा लगाते हुए वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वीडियो को वायरल करने वाले सख्स ने लिखा था कि ये वीडियो नवदिया के आरिफ के मुंशी बाबू का है, और दावा किया जा रहा था कि इस वीडियो में दिख रहा सख्स आरिफ का सट्टा खुलेआम जंगल में लिख रहा था है। वहीं इस वायरल खबर को मीडिया पर भी चलाया गया था। मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची महिला ने बताया कि वह आरिफ की पत्नी हिना बी है और जो बीते दिनों वीडियो वायरल हुआ था उसमें दिख रहा शख्स बाबू नहीं बल्कि वाहिद है जोकि नवदिया के मुबारक , मुन्ना का मुंशी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

महिला का कहना है कि उसके घर पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं अगर कोई भी आता जाता है तो उसे देखा जा सकता है। उसकी मुबारिक और मुन्ना से रंजिश चल रही है जिसके चलते उसके पति को फंसाने के उद्देश्य से इस वीडियो को बनाकर वायरल किया गया था। महिला ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर मुबारिक और मुन्ना के मुंशी वाहिद का सट्टा लिखते हुए वीडियो दिया है और इसके साथ ही मुबारक की रिकॉर्डिंग भी दी है जिसमें सट्टे की बातें करते हुए किसी व्यक्ति को सुना जा सकता है महिला ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर नवादिया में सट्टा दिखाने वाले मुबारिक और मुन्ना तथा उसके मुंशी वाहिद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है की यह लोग सट्टा का काम करते हैं पुलिस को एक लाख रुपए महीना देते है और पूर्व में वायरल हुई वीडियो की जांच करने की मांग की है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights