30 अक्टूबर तक शिक्षण संस्थान छात्रवृत्ति का मास्टर डाटा करें तैयार

download
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ । जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया कि वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2024-25 में अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) की दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति (कक्षा 11-12 को छोड़कर) की शासन द्वारा जारी की गयी संशोधित समय-सारिणी के अनुसार शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालयों/एफिलिएटिंग एजेन्सी/जिला विद्यालय निरीक्षक के स्तर से शिक्षण संस्थाओं द्वारा छात्रवृत्ति मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने सम्बन्धी कार्यवाही (आवेदन करना, जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करना, संस्थाओं द्वारा पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार, सीटों की संख्या, सक्षम स्तर से पाठ्यक्रमवार निर्धारित शुल्क, एफिलिएटिंग एजेन्सी/विश्वविद्यालय के नाम आदि अंकित/अपलोड कर डिजीटल हस्ताक्षर से सत्यापित कर लॉक करने) की अन्तिम तिथि 30 अक्टूबर, 2024 तक निर्धारित है।
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय/एफिलिएटिंग एजेन्सी/जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा शिक्षण संस्थान की मान्यता, पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार, सीटों की संख्या एवं फीस आदि को ऑनलाईन पोर्टल पर अंकित एवं सत्यापित कर डिजीटल हस्ताक्षर से ऑनलाईन लॉक किए जाने की अन्तिम तिथि 11 नवम्बर, 2024 तक निर्धारित है।
उन्होंने जनपद के दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति (कक्षा 11-12 को छोड़कर) से सम्बन्धित समस्त शिक्षण संस्थाओं को सूचित करते हुए कहा कि वह अन्तिम तिथि तक अपनी शिक्षण संस्थान का छात्रवृत्ति का मास्टर डाटा सम्बन्धी कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights