बरेली। रामभरोसे गर्ल्स इंटर कॉलेज में जनपदीय जुडो बालिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्य डॉक्टर मीना जैन ने मां सरस्वती पर माल्यार्पण कर दीप प्रजवलित कर किया।कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालय ने प्रतिभाग किया। जिसमें रामभरोसे इंटर कॉलेज,साहूगोपीनाथ,राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज समेत बेसिक स्कूलों की छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में अंडर -17 और 19 में राजकीय बालिका इंटर कालेज और राम भरोसे गर्ल्स कॉलेज विजेता रहा। अंडर -14 में भी राम भरोसे गर्ल्स कॉलेज ने बाजी मारी।कार्यक्रम में मुख्यरूप से मुकेश, शादाब, आसिफ,शोभा साह,पूजा, प्रतिभा सिंह,का सहयोग रहा।