कांग्रेसियों ने इस्लामनगर की बन्द सीएससी व सागर ताल स्थित नौका विहार के पुनः संचालन को ज्ञापन सौपा

WhatsApp-Image-2024-09-06-at-20.30.38
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में इस्लामनगर में स्थित सीएससी केंद्र पर असुविधाओं को लेकर जिलाधिकारी एवं नबादा स्थित सागर ताल में नौका विहार पर्यटन हेतु पुनः संचालन करने हेतु ज्ञापन सौंपा ।इस अवसर पर ज्ञापन देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा श्रीमान जी को सादर अवगत कराना है कि वर्तमान में कस्बा इस्लामनगर जनपद बदायूँ की आबादी लगभग 80,000 हजार एंव क्षेत्रीय आबादी जिसमें 80 गाँव लगते है, लगभग 2 लाख 50 हजार से ऊपर है जो कि इस्लामनगर से चिकित्सीय लाभ लेती है । परन्तु इस्लामनगर में कोई भी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उपलब्ध नही है लगभग 5 साल पहले एक सी०एच०सी० जो कस्बा इस्लामनगर में चल रही थी उसको इस्लामनगर से हटाकर करीब 12 किलोमीटर दूर में नगर पंचायत रूदायन स्थापित कर दिया गया है। जिसकी आबादी 20,000 है। इस समस्या की वजह से इस क्षेत्र के मरीजो को इलाज के लिए 12 किमी0 दूर जाने में कठिन समस्याओं का सामना करना पड रहा है। जबकि रूदायन एक अलग नगर पंचायत है जिसकी आबादी लगभग 20 हजार है और इस्लामनगर जनपद की सबसे पुरानी और सबसे बडी नगर पंचायत है। जिसकी आबादी लगभग 80,000 है। और स्वास्थ केन्द्र यही चलता था। स्वास्थ केन्द्र की इमारत को कमजोर बताकर रूदायन में शिफ्त कर दिया गया जो आज भी स्वास्थ केन्द्र इस्लामनगर के नाम से रूदायन में चल रहा है इस्लामनगर में पुराने स्वास्थ केन्द्र की इमारत भी अभी मौजूद है और इसके अलावा एक नई इमारत तीन मंजिला जिसमें लिफ्ट भी लगी हुई है मौजूद है। तथा बदायूं नगर स्थित तत्कालीन जिलाधिकारी कुमार प्रशांत व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा सागर ताल की दरगाह स्थित ताल में नोका विहार का संचालन शुरू किया गया था जिसमे जनपद में काफी सैलानियों को आगमन होने लगा था नाव वालो के परिवारों का भरण पोषण भी वही से होने लगा ओमकार सिंह ने बताया किसी कारण नौका विहार को बंद करा दिया गया था परंतु नौका विहार के बन्द होने से दरगाह के आस पास भी गंदगी का अंबार लगने लगे गया है जिसका ज्ञापन आज हमने सिटी मजिस्ट्रेट को दिया है इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सीएससी के पुनः संचालन करने की बात कही तथा सिटी मजिस्ट्रेट ने मौका मुआयना करके पुनः नौका विहार संचालन का आश्वासन दिया इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी इस्लामनगर अध्यक्ष यूनुस सकलैनी ने भी विचार व्यक्त किये संचालन बाबू चौधरी ने किया मुख्य रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता अनुराग शर्मा, यूनुस अली, मुनेंद्र कन्नौजिया, सलमान, शीला देवी, पूनम देवी, आशा देवी, रामावतार, अकील अहमद, आदि कांग्रेसजन व क्षेत्रवासी उपलब्ध रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights