संघटक राजकीय महाविद्यालय में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया

WhatsApp-Image-2024-09-06-at-20.29.24
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ । संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान में प्राचार्य डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल जी के संरक्षण में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों ने केक काटकर जन्मदिवस मनाया व डॉ राधाकृष्णन द्बारा बताये मार्ग पर निष्ठापूर्वक चलने की बात कही। प्राचार्य डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल ने कहा – शिक्षक एक कुम्हार की भांति बालक को तराशता है,तभी वह बालक आगे चलकर अपना योगदान देने में सक्षम होता है। मौहम्मद फैज, जुनैद,सैराब,शगुन, सुहैल आदि छात्र छात्राओं ने सुंदर आयोजन व संयोजन किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

छात्र छात्राओं में कु . महरोज ने कविता प्रस्तुत की । कु गुलिस्तां बी ने स्वरचित कविता जोश के साथ प्रस्तुत की। जिकरा ने अपने विचार व्यक्त किए। छात्रा शगुन ने सुंदर सी कविता शिक्षकों को समर्पित की। तत्पश्चात डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों ने केक काटकर उन्हें स्मरण करते हुए उनके द्वारा बताए मार्ग पर निष्ठापूर्वक चलने का प्रण लिया। कार्यक्रम में डॉ शुभ्रा माहेश्वरी, डॉ शुभ्रा शुक्ला, डॉ नीति सक्सेना,डॉ पारुल अग्रवाल, डॉ रजनी गुप्ता,डॉ सौरभ नागर,डॉ राजेश सिंह, डॉ टेकचंद , डॉ नवीन कुमार, डॉ आलोक दीक्षित, डॉ सूर्य प्रताप गौतम , डॉ ब्रह्म स्वरूप आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही। महाविद्यालय के बी. एस सी ,बी .ए, बी. काम के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। छात्र छात्राओं ने अपने अपने शिक्षकों को उपहार इत्यादि द्वारा शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights