क्रिसमस के उल्लास में डूबा , गिरजाघरों में सुबह से जुटे विश्वासी

3
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

लखनऊ।  कोरोना संक्रमण काल में सुरक्षा के साथ क्रिसमस का उल्लास राजधानी में हर ओर नजर आया। सुबह आठ बजे से प्रार्थना का क्रम शुरू हुआ और दोपहर तक चलता रहा। कैथेड्रल में सुबह आठ बजे हिंदी और फिर अंग्रेजी में प्रार्थना हुई। फादर डा.डोनाल्ड डिसूजा की ओर से प्रार्थना कराई गई। प्रार्थना के बाद सेंटा की कैप के साथ लोगों ने झांकी के साथ फोटो खिंचाई और एक दूसरे को मैरी क्रिसमस कहा। पहले से जारी पास के साथ एक बार में 200 लोगों को ही इंट्री दी गई। इसकी वजह से गेट पर विश्वासियों की भीड़ रही। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

लालबाग के एपीफेनी चर्च में फादर ईएफ बख्श के सानिध्य में सुबह आठ बजे से प्रार्थना शुरू हुई और सुबह 11 बजे तक चलती रही। फादर ने सभी को सत्य प्रेम व करुणा के सागर प्रभु यीशु के संदेशों से अवगत कराया। प्रभु यीशु के बताए एकता और भाईचारे के संदेश के साथ सभी लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। परिसर में रहने वाले परिवार के लोगों की ओर से एक दूसरे को केक खिलाकर बधाई दी गई। आलमबाग के होली रिडमीर चर्च के संजय लांजरस ने बताया कि सुबह प्रार्थना के साथ ही प्रभु यीशु के संदेशों को पढ़कर सुनाया गया। एक दूसरे को बधाई देने के साथ केक खिलाकर मुंह मीठा कराया। एबीसी के प्रवक्ता मॉरिस कुमार ने बताया कि सुबह सभी चर्चों में विशेष प्रार्थना यूट्यूब पर लाइव की गई।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights