श्री विष्णु बाल सदन जूनियर हाई स्कूल में मनाया शिक्षक दिवस

WhatsApp-Image-2024-09-05-at-19.44.16
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। कालीबाड़ी स्थित श्री विष्णु बाल सदन जूनियर हाई स्कूल में सर्वपल्ली डॉ० राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय अध्यक्ष हरीशचन्द्र अग्रवाल , प्रबंधक सुधीर कुमार अग्रवाल , प्रधानाचार्या मंजू खत्री द्वारा वृक्षारोपण किया गया। माँ सरस्वती के समक्ष दीप जलाते ही बच्चों द्वारा अपनी शिक्षिकाओं के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें लघु नाटिकाओं व संगीत द्वारा समाज में शिक्षक के स्थान को सर्वोपरि बताया गया। सभी के द्वारा बच्चों की प्रस्तुति की प्रशंसा की गई। प्रबंध समिति द्वारा उपहार देकर सभी शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या मंजू खत्री, अध्यक्ष हरीशचन्द्र अग्रवाल , प्रबंधक सुधीर कुमार अग्रवाल , जुगल किशोर साबू , राम प्रकाश अग्रवाल , शशिकांत मोदी , प्रेम शंकर अग्रवाल , संजय गोयल, नरसिंह मोदी , सुरेंद्र कुमार अग्रवाल, नरेश कुमार अग्रवाल व शिक्षिका वर्ग उपस्थित रहा।अन्त में प्रधानाचार्या मंजू खत्री ने शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए सभी का आभार प्रकट किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights