बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में हुई कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता,बच्चों ने हुनर का किया प्रदर्शन

WhatsApp-Image-2024-09-04-at-18.47.48
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी। बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में आज कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से लेकर कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं ने बड-चढ़कर प्रतिभाग किया था। इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रकार के कोलाज बनाये। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार नमूना पेश करते हुए विभिन्न प्रकार के सुंदर-सुंदर कोलाज तैयार किए। उन्होंने रंग-बिरंगे कागज, फूल पत्तियों, पेन्सिल के छिलकों व रंगों आदि से आकर्षक कोलाज बना कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया ।
प्रतियोगिता में ख़ुशी यादव, प्रज्ञा पाठक, प्रिया चौधरी, प्रशंसा शाक्य ने प्रथम स्थान तथा ईशिका माहेश्वरी, आराध्या आर्य, अलीशा, अनामिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन और नए नए क्रियाकलाप करने से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है। चित्रकला के माध्यम से बच्चे अपनी सोच के अनुरूप चित्र उकेरते हैं जिससे उनका मानसिक विकास होता है। विद्यालय निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने कहा कि बच्चों को जागरूक करने एवं कला के प्रति रूझान पैदा करने के लिए इस प्रकार का आयोजन किया जाता है। उन्होने कहा कि पढ़ाई के अलावा बच्चों को इस प्रकार की प्रतियोगिता में भाग लेते रहना चाहिए। प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने विद्यार्थियों की कला की सराहना करते हुए कहा कि सभी बच्चों में कोई ना कोई प्रतिभा जरूर होती है आवश्यकता है उस छिपी हुई प्रतिभा को बाहर लाने की | इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों के अन्दर छिपी हुई प्रतिभाएं निखर कर सामने आती हैं तथा उन्हें देखकर अन्य बच्चों को भी प्रेरित होने का मौका मिलता है । उन्होंने बच्चों की सुंदर कलाकृतियों पर प्रशंसा व्यक्त करते हुए भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी व समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights