एपीएस इंटरनेशनल स्कूल मे ’अलंकरण समारोह’ मनाया गया

WhatsApp-Image-2024-08-28-at-20.32.53
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।। ए0पी0एस0 इंटरनेशनल स्कूल में सत्र 2024-25 के लिए ’अलंकरण समारोह’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन विमलकृष्ण अग्रवाल, चेयरपर्सन पूनम अग्रवाल, विद्यालय के निदेशक नीलांशु अग्रवाल, नंदिता अग्रवाल थे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र भट्ट, उपप्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा तथा कक्षा 9 से 12 तक के सभी शिक्षक/ शिक्षिकाएं उपस्थित थे। प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथियों का स्वागत कर सम्मान किया। नवनिर्वाचित छात्र परिषद के प्रतिनिधियों के नाम व पद इस प्रकार हैं हैड बॉय- सूर्य प्रताप सिंह, हैड गर्ल- मुक्ति सपरा, डिप्टी हैड बॉय – समर माहेश्वरी, डिप्टी हैड गर्ल – अदिति, डिसिप्लिन हैड बॉय- नैतिक देव वार्ष्णेय, डिप्टी डिसिप्लिन हैड गर्ल- गौरी चौहान, स्पोर्ट कैप्टन- अर्चित तोमर, वॉयस स्पोर्ट कैप्टन- रूपेन्द्र कुमार, स्पोर्टस कैप्टन गर्ल – अनन्या सिंह, डिप्टी स्पोर्टस कैप्टन गर्ल- अनुष्का बजाज, लिटररि हैड- महाम अरिफ, डिप्टी लिटररि हैड- गर्गी अग्रवाल, कल्चरल हैड – अनवेष्का व डिप्टी कल्चरल् हैड- अग्रिता वार्ष्णेय। विभिन्न पदाधिकारियों ने हैडबॉय और हैडगर्ल के नेतृत्व में मार्च पास्ट किया। बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के पदाधिकारियांे ने हैड बॉय तथा हैड गर्ल को बैज लगाकर स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया अन्य पदाधिकारियों को प्रधानाचार्य व उपप्रधानाचार्या द्वारा बैज व स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया गया। समस्त शिक्षक व शिक्षिकाओं ने प्रीफेक्ट्स को बैज लगाकर सम्मानित किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

प्रधानाचार्य तथा निदेशक महोदय ने समस्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने कहा कि ये छात्र ही अन्य विद्यार्थियों के लिए प्ररेणा स्त्रोत है। इससे इनमें रणनीतिक योजना बनाना व संगठनात्मक गुण का विकास होते है। उपप्रधानाचार्या ने अपने धन्यवाद भाषण में बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट का धन्यवाद करने के साथ साथ कहा कि गुणक्ता ही ऐसी चीज है जो हमें प्रमुख बनाती हैं उन्होनें सभी को अपनी पूर्ण निष्ठा से कार्य करने को कहा। आज के कार्यक्रम का संचालन इफ्तिखार हुसैन तथा अग्रिता वार्ष्णेय ने किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights