बदायूँ। आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नगर पालिका प्रांगण स्थित आस्थाई गौशाला में अध्यक्ष फात्मा रजा व नगर मजिस्ट्रेट/अधिशासी अधिकारी अरुण कुमार की उपस्थिति में गौ पूजन किया गया। गौ पूजन के दौरान सभी गौवंशों को तिलक व माला पहनाकर गुड, चोखर, हरा चारा खिलाया गया। उक्त कार्यक्रम में कक्षा-06 से 12 तक के स्कूली बच्चों को गौशाला का भ्रमण कराया गया, और गौपालन के प्रति संवेदनशील बनाते हुए श्री कृष्ण जन्माष्टमी के त्यौहार एवं गौपालन के महत्व से अवगत कराया गया। गौ-पूजन कार्यक्रम में उपस्थित गौशाला नोडल प्रभारी केशव गंगवार, कार्यालय अधीक्षक खालिद अली खॉ, गौशाला प्रभारी श्री मुशाहिद अली व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।